Lucknow: अंबेडकर पार्क से चोरी हुई हाथी की दो मूर्तियां, मायावती ने ट्वीट कर कही ये बात

Lucknow: अंबेडकर पार्क से चोरी हुई हाथी की दो मूर्तियां, मायावती ने ट्वीट कर कही ये बात

लखनऊ, 28 जुलाई: खबर राजधानी लखनऊ से है। यहां अंबेडकर पार्क में लगी दो हाथियों की दो मूर्तियां चोरी हो गई। चोरी हुई दोनों मूर्तियां तांबे की थी और ढाई किलों वजनी थी। मूर्तियां चोरी होने की इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, गौतमपल्ली थाना पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि यह एफआईआर अंबेडकर पार्क की सुरक्षा में लगे हेड कॉन्स्टेबल रियाज अहमद ने दर्ज कराई है।

Two elephant statues stolen from Ambedkar Park Lucknow

बता दें कि पार्क के मेन गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस अब इन कैमरों की फुटेज खंगाल रही ताकि पता चल सके की मूर्तियां कैसे चोरी हुई। इस बाबत गौतमपल्ली थाने के थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया कि भीम राव अंबेडकर पार्क में बड़े बड़े फव्वारे लगे हुए हैं। उन्ही फ़व्वाहरे के नीचे हाथी की कई मूर्तियां लगी हुई है। उसमें एक मूर्ती बड़ी और एक छोटी लगी है। जिसमें से एक मूर्ती जो करीब 1 फिट ऊंची और डेढ़ फीट लंबी थी जिसका वजन दो से ढाई किलो के बीच था वो चोरी हो गई है।

चोरी की यह घटना 24/25 की रात्रि की बताई जा रही है। केस 26 जुलाई तो दर्ज किया गया है। चटोरी गली के पास अंबेडकर पार्क का गेट है वहीं का यह मामला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां से यह मूर्तियां चोरी हुई है वहां पर पब्लिक का आना-जाना प्रतिबंध है। इतना ही नहीं, पार्क का गेट भी बंद रहता है। वहां सिर्फ सुरक्षाकर्मी और सफाईकर्मी, माली, प्लम्बर आ जा सकते हैं। उस पर्टिकुलर प्लेस में बराबर सुरक्षा रहती है। पुलिस का मानना है कि इस घटना को अंजाम देने में किसी बाहरी आदमी का हाथ नहीं लग रहा है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

मूर्ति चोरी होने की घटना को मायावती ने बताया चिंता की बात
वहीं, इस घटना पर बीएसपी सुप्रीमो व पूर्व सीएम मायावती का बयान भी सामने आया है। मायावती ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, 'देश में उपेक्षित/तिरस्कृत दलित व अन्य पिछड़े वर्ग में जन्मे महान संतों, गुरुओं, महापुरुषों के आदर-सम्मान में यूपी में बीएसपी सरकार द्वारा निर्मित भव्य डा भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल क्षेत्र जो पर्यटन का मुख्य केन्द्र है वहाँ लगी हाथी का चोरी होना शर्म व चिन्ता की बात।' इतना ही नहीं उन्होंने दूसरे ट्वीट कहा कि पहले सपा व अब भाजपा सरकार में भी बीएसपी सरकार द्वारा निर्मित भव्य स्थलों/स्मारकों के संरक्षण, सुरक्षा व रखरखाव में की जा रही उपेक्षा अति-चिन्ता की बात जबकि वे पर्यटन आय के श्रोत हैं। मान्य श्रीकांशीरामजी स्मारक स्थल व अन्यत्र हो रहे कार्य भी काफी ढीले चल रहे हैं, सरकार ध्यान दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+