नेताजी की नाक की पपड़ी साफ करने के लिए देर रात को खोली गयी अस्पताल की ओटी

लखनऊ। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की नाक में शिकायत के चलते प्रदेश की राजधानी स्थित सिविल हॉस्पिटल को रात दस बजे आनन फानन में खोला गया। सपा मुखिया के लिए सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया था।

mulayam singh yadav

दरअसल सपा मुखिया को नाक में संक्रमण की शिकायत थी। जिसके बाद उन्होंने सिविल अस्पताल आने का फैसला लिया। जिसके बाद ओटी में नेताजी को देखने के लिए डॉक्टरों की टीम ने मोर्चा संभाला।

नेता जी के अस्पताल पहुंचते ही ओटी को देर रात 11 बजे खोला गया और डॉक्टर जांच में जुट गये। ईएनटी सर्जन डॉ पंकज श्रीवास्तव समेत कई डॉक्टरों ने नेताजी की नाक परीक्षण किया। लेकिन नेताजी की नांक में किसी संक्रमण की बात सामने आयी

डॉक्टरों ने नेताजी की नाक को साफ करके उन्हें कुछ दवायें दी जिसके बाद मुलायम सिंह अस्पताल से चले गये। वहीं डॉ राकेश ओझा ने बताया कि मुलायम सिंह की नाक में पपड़ी की समस्या थी। यह एक प्रकार का संक्रमण भी होता है, जिसमें कभी कभी नाक से खून भी निकलता है। लेकिन मुलायम सिंह की नाक में खून की शिकायत नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+