लखनऊ: घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की हत्या, कुछ दूरी पर अज्ञात युवक का मिला शव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां निगोंहा थाना क्षेत्र में घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार दोपहर नाती फल लेकर पहुंचा, जिसके बाद वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस पड़ताल कर ही रही थी कि करीब 200 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात युवक का भी शव बरामद हुआ है। अब पुलिस दोनों वारदातों का कनेक्शन तलाश रही है। हर पहलु को ध्यान में रखकर जांच चल रही है।

घर में मिले पति-पत्नी के शव
राती गांव के रहने वाले रामसनेही (70) और उनकी पत्नी रामजानकी (65) तीन साल से निगोंहा-नगराम मोड़ पर उदयपुर में रहने लगे थे। दंपती के तीन पुत्र, मूलचन्द्र दिल्ली में और दो बेटे राम नरायन और लक्ष्मी नरायन राती में रहते हैं। गुरुवार दोपहर नाती विनय फल लेकर जब घर आया तो देखा कि उसके बाबा-दादी का शव पड़ा है। राम सनेही का शव बिस्तर पर और राम जानकी का नीचे पड़ा जमीन पर पड़ा मिला। नाती विनय ने इसकी जानकारी परिवार को दी। परिवारवालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
200 मीटर की दूरी पर मिला अज्ञात युवक
आसपास पड़ताल चल रही थी कि इस घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। फिलहाल, पुलिस तीनों शव को कब्जे में जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, बंद पड़े शोरूम में मिली गार्ड की लाश चार से पांच दिन पुरानी लग रही है। निगोहा थाने के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने कहा है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारे पकड़ लिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications