लखनऊ एयरपोर्ट के सामने हुआ भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत

Lucknow News, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बुधवार को अमौसी एयरपोर्ट के सामने भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Three people died in road accident near Amausi Airport in Lucknow

जानकारी के अनुसार, लखनऊ-कानपुर हाइवे पर एक क्रेन से तेज रफ्तार ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसमें क्रेन में सवार ड्राइवर संजय कुमार (35) व देवेंद्र कुमार (25) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पास ही एक अन्य हादसे में सीतापुर के महमूदाबाद के सर्वेश कुमार की मौत हो गई। मृतक संजय महाराजगंज, देवरिया का रहने वाला है जबकि देवेंद्र बाराबंकी का निवासी है। बताया जा रहा है कि कानपुर से लखनऊ की तरफ आ रही क्रेन ने अचानक ब्रेक ली जिससे पीछे आ रहा तेज रफ्तार ट्रक क्रेन से जा भिड़ा।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे की खबर जब मृतकों के परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं, फतेहपुर जिले में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार बोलेरो खड़े हुए ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बोलेरो चालक समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+