सूर्य ग्रहण के चलते लखनऊ के मंदिरों शाम से ही हो जायेंगे बंद
लखनऊ। पूरी दुनिया में आज सूर्य ग्रहण की चर्चा है, सूर्य ग्रहण का असर देश भर में देखा जा सकता है। इसे देखते हुए लखनऊ में भी कई मंदिरों को पांच मिनट के लिए बंद किया जा सकता है। सूर्य ग्रहण की वजह से मंदिरों को 12 घंटे पहले ही पूजा अर्चना को बंद कर दिया गया है। मंदिरों में मंगलवार से ही पूजा-अर्चना के लिए बंद कर दिया गया है।
8-9 मार्च के सूर्य ग्रहण के 12 राशियों पर प्रभाव
वहीं आज शाम से ही मंदिरों के कपाट लखनऊ में बंद कर दिये जायेंगे। शाम छह बजे से मंदिरों के कपाट को बंद कर दिया जाएगा। अगले दिन सूर्यग्रहण खत्म होने के बाद ही इन कपाटों को खोला जाएगा। लखनऊ में पांच मिनट के लिए ही सिर्फ सूर्यग्रहण देखा जा सकता है।
माना जा रहा है कि सूर्यग्रहण बुधवार को सुबह 6.20 बजे से 6.45 के बीच देखा जा सकता है। लखनऊ के प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर को सूतक के कारण आज शाम से ही बंद कर दिया जाएगा। जबकि हनुमान सेतु के कपाटो को भी शाम छब बजे के बाद बंद कर दिया जाएगा। इन मंदिरों के इतर अन्य मंदिरों में भी शाम की आरती को जल्दी कराकर इन्हें बंद कर दिया जाएगा।