'बातों की खेती करने वाले यूपी में करेंगे 'किसान सम्मेलन'', अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज

लखनऊ, 12 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उत्तर प्रदेश के अंदर 'किसान सम्मेलन' का आयोजन करने जा रही है। बीजेपी द्वारा किसान सम्मलेन के आयोजन पर सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा, 'सुना है बातों की खेती करनेवाली भाजपा यूपी में 'किसान सम्मेलन' करेगी।' दरअसल, अगले साल उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने वाले है, इसी को लेकर बीजेपी की नजर किसानों पर भी है।

SP President Akhilesh Yadav criticized BJPs Kisan Sammelan

Recommended Video

      Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, कहा- बातों की खेती करने वाले करेंगे किसान सम्मेलन | वनइंडिया हिंदी

      यही वजह है कि बीजेपी किसानों को लेकर 16 अगस्त से बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत किसानों और कृषि कानून के फायदे और केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए कामों के बारे में बताया जाएगा। तो वहीं, बीजेपी के किसान सम्मेलन को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव के समय ही बीजेपी को किसानों की याद आई।

      अखिलेश यादव ने गुरुवार सुबह एक ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'सुना है बातों की खेती करनेवाली भाजपा यूपी में 'किसान सम्मेलन' करेगी। अन्नदाता का मतदाता बनने का समय जब निकट आया तब जाकर भाजपा को किसानों की याद आयी। किसान भाजपाइयों के बहकावे-फुसलावे में नहीं आनेवाले। 2022 में किसान एकजुट होकर भाजपा के ख़िलाफ़ मतदान करेंगे।'

      16 अगस्त से शुरू होगा अभियान
      भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह को अभियान की जिम्मेदारी मिली है। अभियान के दौरान एक तरफ जहां किसानों को उनके लिए केंद्र और राज्य सरकार के काम बताए जाएंगे तो वहीं दूसरी ओर कृषि बिल के फायदे। किसानों से उनकी समस्याएं सुन समाधान का रास्ता भी निकाला जाएगा। इतना ही नहीं किसान मोर्चा जल्द ही गन्ने का मूल्य बढ़ाने, कोरोना काल को देखते हुए किसानों को ट्यूबवेल के बिल में राहत देने का भी प्रस्ताव देने की तैयारी में है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+