साइकिल रैली की लिए जबरन बंद कराया स्कूल, बच्चो को थमाया पार्टी का झंडा
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार के तीन साल पूरे होने के जश्न में पार्टी बच्चों को भी अपना झंडा थमाने से पीछे नहीं हटी। तीन साल पूरे होने के जश्न में शाहजहांपुर में निकाली गयी गयी साइकिल रैली में भीड़ जुटाने के लिए सपा ने बच्चों को रैली में शामिल कर लिया।

जश्न मनाने के लिए सरकार ने शाहजहांपुर में स्कूलों को जबरदस्ती बंद करा दिया। यही नहीं स्कूल बंद कराने के बाद सपा नेता ने जबरन बच्चों को सपा की साइकिल रैली में शामिल होने का फरमान सुना दिया।
समाजवादी पार्टी के नेता ने सिधौली के स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया है। बच्चो के साथ स्कूल के शिक्षको को भी रैली में शामिल होने के लिए कहा गया है। बच्चों के हाथ में सपा के झंडे दे दिये गये और उन्हें रैली में शामिल होने को कह दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications