यूपी में स्कूल का फरमान, हिजाब पहनना है तो मदरसा जाओ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक निजी स्कूल द्वारा मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनने पर रोक लगाने का मामला सामने आया है। सेंट जोसेफ स्कूल ने स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को स्कूल से वापस सिर्फ इसलिए भेज दिया क्योंकि उनसे हिजाब पहना था।

muslim girls

स्कूल प्रिंसिपल अनिल अग्रवाल के मुताबिक उनके स्कूल का एक ड्रेस कोड है, जिसे सभी को फॉलो करना होता है। अगर कोई स्कूल में धार्मिक कपड़े पहनता है तो स्कूल में पढ़ने की इजाजत नहीं मिल सकती है। उन्होंने कहा कि स्कूल के नियम के मुताबिक धर्म विशेष को जाहिर करने वाले ड्रेस कोड की इजाजत नहीं दी जा सकती। यहि हिजाब पहनना है, तो मदरसे में जाकर पढ़ें।

छात्रा के परिजनों ने इस बात की शिकायत जिलाधिकारी से की। जिसके बाद मजिस्‍ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रशासन ने कहा है कि जांच के बाद कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा। परिजनों का कहना है कि एडमिशन के वक्त ये नहीं बताया गया था। स्कूल से शिकायत करने पर उनसे कहा गया कि वे अपनी फीस वापिस ले लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+