CM योगी ने लखनऊ में 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम में लिया हिस्सा, कही ये बातें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ''आज हम इस बात पर गौरव की अनुभूती कर सकते हैं कि सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत दुनिया का मार्गदर्शन कर रहा है।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की जिस परिकल्पना को आज साकार किया जा रहा है, वास्तव में इसके शिल्पी सरदार वल्लभभाई पटेल थे।

सीएम योगी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि उनके जैसा महानायक जिस देश में हो, वह देश आतंकवाद, उग्रवाद, अलगाववादियों और भ्रष्टाचारियों के सामने घुटने नहीं टेक सकता। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भले ही कुछ सरकारों ने सरदार पटेल को भूलने का प्रयास किया हो, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट कर रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि सरदार पटेल जैसा महानायक जिस देश में हो, वह देश आतंकवाद के सामने, उग्रवाद के सामने, अलगाववादियों और भ्रष्टाचारियों के सामने घुटने नहीं टेक सकता। वह देश मजबूती के साथ इस प्रकार की दुष्प्रवृत्तियों के खिलाफ लड़ने के लिए अपने आपको तैयार करता है।












Click it and Unblock the Notifications