'जिन्ना से जो करे प्यार वह पाकिस्तान से कैसे करे इंकार', संबित पात्रा का अखिलेश पर बयान
लखनऊ, 24 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी का दौर जारी है। इस बीच भाजपा नेता संबित पात्रा ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ''आज मैंने एक महत्वपूर्ण अखबार में अखिलेश यादव का इंटरव्यू पढ़ा, जिसमें उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान भारत का असली दुश्मन नहीं है, बल्कि भाजपा वोटों की राजनीति के लिए पाकिस्तान को बीच में लेकर आती है।'' पात्रा ने कहा कि अखिलेश का यह बयान बेहद शर्मनाक है और इसके लिए उनको देश से माफी मांगनी चाहिए।

पात्रा ने कहा- अखिलेश का बयान शर्मनाक है
भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा, ''आज योगी जी-मोदी जी सब उत्तर प्रदेश को बधाई दे रहे हैं, ऐसे में अखिलेश पाकिस्तान की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, दुख के साथ कहना चाहूंगा कि मैंने एक महत्वपूर्ण अखबार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का इंटरव्यू पढ़ा, जिसमें उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान भारत का असली दुश्मन नहीं है। उनका कहना कि वह पाकिस्तान को भारत का असली दुश्मन नहीं मानते और भारतीय जनता पार्टी केवल वोटों की राजनीति के कारण पाकिस्तान को दुश्मन मानती है। यह बयान न सिर्फ दुखद और चिंताजनक है बल्कि शर्मनाक भी है।
'जिन्ना से जो करे प्यार वह पाकिस्तान से कैसे करे इंकार'
Recommended Video
उन्होंने कहा, ''मैं आज अखिलेश यादव से लखनऊ में बैठकर चंद सवाल पूछना चाहता हूं। क्या कश्मीर के बंधु हमारे भाई नहीं है जिनके ऊपर रोज पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी होती है और निहत्थे व निर्दोष लोग पाकिस्तान द्वारा भेजे गए आतंकवादियों द्वारा मारे जाते हैं। क्या उनका जीवन जीवन नहीं है? हर समय पाकिस्तान भारत के ऊपर आतंकवादी हमले करता है। आपका यह कहना कि भारत का असली दुश्मन पाकिस्तान नहीं है, यह तो भारतीय जनता पार्टी पाकिस्तान बना रही है। मैं तो इतना कहना चाहूंगा 'जिन्ना से जो करे प्यार वह पाकिस्तान से कैसे करे इंकार'।












Click it and Unblock the Notifications