बार डांसरों के ठुमकों पर नाचा मुलायम का समाजवाद

उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप समेत तमाम नेताओं ने डांसरों के साथ ताल में ताल मिलाए। जब बात टीवी चैनलों की सुर्खियां बनने लगी तो तुरंत सफाई देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बुला ली। हलांकि ये सपाईयों का पुराना स्टाइल है। मौका सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष गौरव जैन की शादी का था। शादी में खास मेहमानों के लिए डांस की महफिल सजाई गई थी। सपाइयों के इस जश्न में रात भार रंगीनियां छाई रही। शादी में मौजूद तमाम सपा नेताओं के साथ मंत्री चितरंजन स्वरूप ने भी डांसरों के लटकों-झटकों के साथ थिरकना शुरु किया और नोटों की बारिश शुरु कर दी।
शराब और शबाब के साथ पूरी रात सपाईयों की मौज मस्ती चलती रही। मामला जब टीवी चौनलों की सूर्खियां बना तो लखनऊ की सत्ता भी हिल गई। सफाई देने के लिए मंत्री चितरंजन स्वरुप को सामने आना पड़ा। मंत्री जी भी इतने भोले निकले की अपनी करनी को मौज मस्ती और शादी की खुशी का नाम लेकर चलते बने। हलांकि उन्होंने अपनी सफाई में ये बात जरुर जोड़ी कि जिस तरह का डांस था, मुझे खुद अच्छा नहीं लगा। उन्होंने अपने आपको बेचारा साबित करने की कोशिश में ये तक कह दिया कि अगर मुझे पहले से पता होता कि डांस पार्टी का प्रोग्राम है, तो मैं नहीं जाता।












Click it and Unblock the Notifications