सुल्तान फिल्म की मुजफ्फरगर में शूटिंग करेंगे सलमान, होगी भारी सुरक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जिस तरह से पिछले कुछ सालों में बॉलिवुड की दस्तक बढी है उसने प्रदेश को अलग पहचान देने में काफी मदद की है। सलमान की हीरोइन स्नेहा उलाल के साथ गेल ने की फुल नाइट पार्टी, तस्वीरें वायरल


लेकिन इस बार यूपी में बॉलिवुड के दबंग सलमान खान अपनी अगली फिल्म सुल्तान की शूटिंग करेंगे। फिल्म के निर्माताओं ने इसके लिए राज्य सरकार से इजाजत ली है। बीवी साक्षी संग सलमान खान के घर पहुंचे कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी

मुजफ्फरनगर के मोरना इलाके में फिल्म की शूटिंग 20 अप्रैल को होनी है। फिल्म यशराज बैनर तले बन रही है जिसमें सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। Twitter से जुड़े सलीम खान, भागवत के समर्थन में किया Tweet 'भारत माता की जय'

फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्म निर्माताओं ने सैन्य सहायता की मांग की है। यूपी फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल के वाइस चेयरमैन गौरव द्विवेदी ने बताया कि फिल्म की शूट के लिए प्रदेश सरकार को जानकारी दी गयी है।

सलमान खान को चाहने वाले करोड़ों लोगों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने उन्हें आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश भी दे दिये हैं।
आपको बता दें कि फिल्म में सलमान खान कुश्ती करते हुए दिखेंगे जो कि फिल्म के पोस्टर में भी दिखाया गया है। फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। अनुष्कार शर्मा फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभायेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+