वीएचपी ने किया देशभर से अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए पत्थर इकट्ठे करने का ऐलान
अयोध्या। पूर्ण बहुमत की सरकार के बावजूद भी राम मंदिर निर्माण पर भाजपा और केंद्र सरकार की चुप्पी से रामजन्मभूमि न्यास और विहिप के नेता काफी खफा है। मंगलवरा को रामजन्मभूमि न्यास की बैठक में राम मंदिर निर्माण के लिए पत्थर जुटाने का अभियान शुरु किये जाने का फैसला लिया गया।

न्यास की बैठक में इस बात का फैसला लिया गया कि 1989 में कराए गए शिला पूजन की ही तरह देशभर से राम मंदिर निर्माण के लिए पत्थर जुटाने का अभियान शुरु किया जाएगा। विहिप के मुखिया व न्यास के प्रमुख सदस्य अशोक सिंघल ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के लिए दो लाख पत्थरों की आवश्यकता होगी।
अशोक सिंघल ने बैठक में कहा कि 1989 में शिलापूजन के समय लोगों से न्यास ने सवा रुपए की चंदा लिया था जिसके तहत सवा आठ करोड़ रुपए जमा किये गये थे। जिससे की सवा लाख घनफुट पत्थरों को तराशा जा सके और यह काम पूरा हो गया है।
न्यास की बैठक में संतों ने एकमत से यह राय दी कि भूमि अधिग्रहण बिल की ही तरह संसद में राम मंदिर निर्माण के लिए बिल लाना चाहिए। यही नहीं न्यास ने सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल बेंच बनाने की भी बात कही ताकि इस मामले को जल्द से जल्द निपटाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications