नवाबों की नगरी लखनऊ में 40000 का 'बकरा'

लखनऊ। ईद-उल-अजहा यानी बकरीद के लिए लखनऊ में पुराने शहर के बाजार सजने लगे हैं। राजधानी की नींबू पार्क स्थित सबसे बड़ी बकरा मंडी में बकरों की खरीदारी भी शुरू हो गई है। इस बाजार में 40 हजार रुपये तक के बकरे बिक रहे हैं। बिल्लौचपुरा में ऊंट भी बिकने के लिए आए हैं।

पिछले साल की अपेक्षा इस साल बकरों के दामों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। कई बकरे 40 हजार रुपये तक के हैं। वैसे यहां औसत दर्जे का बकरा जो पिछले सप्ताह 7,000 रुपये का था, उसकी कीमत अब 8,000 रुपये है। यहां बकरीद के लिए बकरा खरीदने वालों की सुबह से ही भीड़ रहती है।

इस साल पुराने शहर के बिल्लौचपुरा मंडी में कुर्बानी के लिए ऊंट के बाजार भी सजने शुरू हो गए हैं। ऊंट के व्यापारियों ने बताया कि इस साल ऊंट की कीमत 30 हजार से 50 हजार रुपये है। उनका कहना है कि अगर मंडी में अधिक माल आ गया तो दाम कम भी हो सकते हैं। उधर दुकानों पर सुंदर टोपियों की कई किस्में हैं। आकर्षक रंग और डिजाइन की हुई टोपियों से दुकानें भरी पड़ी हैं। इसके अलावा कढ़ाई वाली, क्रोशिये की व बकरम लगी टोपियां भी बाजार में हैं।

पुराने शहर की दुकानें महिलाओं के लिए चिकन कुर्ते व सलवार सूट और पुरुषों के लिए कुत्र्ते-पायजामों, पठानी सूट, स्कार्फ (बड़े रूमाल) से भर गई हैं। अकबरी गेट, नक्खास और अमीनाबाद में चिकन के कपड़ों के साथ-साथ रेडीमेड जींस, टीशर्ट व बच्चों के कई प्रकार के कपड़ों की दुकाने सजी हैं। बकरीद के लिए विभिन्न प्रकार के इत्र भी बाजार में हैं। अमीनाबाद, नजीराबाद व चैक में इत्र की दुकान पर हिना, शमामा, संगे असवत, अल हबीब, सेहरा, महफिल, खुशनुमा और जन्नतुल फिरदौस के अलावा अकबरी गेट पर जन्नत-उल-फिरदौस, अलसूद, अटर शमामा, हिना तीन और तरह-तरह के इत्र मौजूद हैं।

अमीनाबाद, गड़बड़झाला, नक्खास व चौक में आर्टीफिशियल ज्वेलरी की दुकानों पर एक से बढ़कर एक डिजाइनों के गहने महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाने से पहले बाजार को चकाचौंध कर रहे हैं। यहां हार-बुंदे, ब्रेसलेट, इयर रिंग, पायल, बाजूबंद के अलावा तरह-तरह के हेयरबैंड वगैरह शोभा बढ़ा रहे हैं। बकरीद पर शाही जमजम, जाफरानी, मुन्नका, बनारसी और बनारसी गोला सेवई दस्तरख्वान की जीनत बनेगी।

आगे की खबर स्लाइडों में..

बढ़ेंगे भाव

बढ़ेंगे भाव

बकरा खरीदारों को उम्मीद थी कि दस दिन पहले से बकरा खरीदने पर कुछ सस्ता मिल जाएगा, लेकिन बकरा मंडी पहुंचने पर उन्हें निराशा हाथ लग रही है। व्यापारियों को बकरों के भाव और तेज होने की उम्मीद है।

बकरे 40 हजार रुपये तक के हैं

बकरे 40 हजार रुपये तक के हैं

पिछले साल की अपेक्षा इस साल बकरों के दामों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। कई बकरे 40 हजार रुपये तक के हैं। उधर, बकरीद की नमाज के लिए पुराने शहर में दुकानों पर डिजाइनर टोपियां सज गई हैं।

बकरा खरीदने की होड़

बकरा खरीदने की होड़

वैसे यहां औसत दर्जे का बकरा जो पिछले सप्ताह 7,000 रुपये का था, उसकी कीमत अब 8,000 रुपये है। यहां बकरीद के लिए बकरा खरीदने वालों की सुबह से ही भीड़ रहती है।

कुर्बानी का दिवस

कुर्बानी का दिवस

इस बार कुर्बानी का दिवस धूम-धाम से मनाने की तैयारी लखनऊ में चल रही है। लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं।

आस-पास की भीड़

आस-पास की भीड़

बकरे की खरीद के लिए केवल लखनऊ ही बल्कि आस-पास के लोग भी नवाबों के शहर में दिखायी पड़ रहे है, जिसकी वजह से बाजार में काफी रौनक देखी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+