Tunday Kabab के बिल को लेकर ग्राहक और होटल कर्मचारियों में चलीं कुर्सियां, घटना CCTV में हुई कैद

Lucknow News In Hindi, लखनऊ। खबर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के राजधानी लखनऊ (Lucknow) से है, यहां 115 साल पुरानी और मशहूर टुंडे कबाबी (Tunday Kababi) शॉप पर ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। यह मारपीट 82 रुपए के बिल को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद हुई है। इस दौरान टुंडे कबाबी (Tunday Kababi) के रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ हुई और कुर्सियां फेंकी गईं। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

Recommended Video

    Tunday Kabab के बिल को लेकर ग्राहक और होटल कर्मचारियों में चलीं कुर्सियां, घटना CCTV में हुई कैद
    ruckus over the bill between Tunday kababi shop owner and customers

    मौके पर मौजूद थी पुलिस
    खबरों के मुताबिक, जिस समय टुंडे कबाबी (Tunday Kababi) शॉप पर यह घटना हुई, उस वक्त वहां पुलिस भी मौजूद थी। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दबंगों ने दबंगई की और दुकान मालिक व कर्मचारियों के साथ मारपीट की। मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। जिसके कारण चौकी इंचार्ज का ट्रांसफर कर दिया गया है। साथ ही प्रभारी निरीक्षक पर जांच बैठा दी गई है।

    क्या है पूरा मामला
    टुंडे कबाबी (Tunday Kababi) की दुकान लखनऊ (Lucknow) के कपूरथला इलाके में स्थित है। जानकारी के मुताबिक, टुंडे कबाबी की दुकान पर कुछ लोग खाना खाने पहुंचे थे, इस दौरान 281 रुपये का बिल बना। इसके बाद करीब 82 रुपए अलग से कबाब का बिल बना। इसी को लेकर ग्राहकों का वेटर से झगड़ा हो गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के पक्ष में अन्य लोग भी दुकान पर आ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई।

    CCTV में कैद हुई पूरी घटना
    मारपीट की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। तो वहीं, अब पुलिस सीसीटीवी के आधार पर तहरीर लेकर मारपीट करने वाले ग्राहकों की तलाश कर रही है। उधर, लापरवाही बरतने के एवज में चौकी इंचार्ज राजेश कुमार का ट्रांसफर कर दिया गया है और थाना प्रभारी फरीद के खिलाफ जांच बिठा दी गई है।

    क्या कहा पुलिस ने...
    वहीं इस मसले पर पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग खाना खाने गए थे, जहां बिल को लेकर वेटर से पहले बहस हुई और उसके बाद मारपीट शुरू हो गई। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। पुलिसवालों पर भी एक्शन लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+