लखनऊ में पुलिस की जीप जलाने वाले सपा कार्यकर्ता पर 25 हजार का इनाम, पुलिस ने CCTV से की थी पहचान

लखनऊ, 08 नवंबर: लखनऊ के गौतमपल्ली थाने के पास पुलिस जीप जलाने के आरोपी फरार सपा कार्यकर्ता अनिल यादव पर पुलिस ने अब 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। बता दें, लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था। सपा कार्यकर्ता अनिल यादव ने पुलिस की जीप में आग भी लगा दी थी। इस मामले में गौतमपल्ली कोतवाली में अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था और अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अनिल यादव की पहचान कर ली थी।

 reward of 25 thousand on Samajwadi party worker who burnt police jeep in Lucknow

मऊ का रहने वाला है अनिल यादव

अनिल यादव अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। लिहाजा पुलिस ने अब उसके ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम रख दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान पता चला कि अनिल यादव मऊ जिले का रहने वाला है और उसने ही पुलिस की जीप में आग लगाई थी। डीसीपी सेंट्रल डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि घटना के बाद से अनिल फरार है। इस मामले के आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें छापामारी कर रही हैं, लेकिन अभी तक अनिल यादव का पता नहीं चल सका है। लिहाजा उसकी गिरफ्तार के लिए 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

धरने पर बैठ गए थे अखिलेश, सपाईयों ने किया था हंगामा

बता दें, लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद 4 अक्टूबर को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने घर के बाहर धरने पर बैठ गए थे। उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता भी वहां मौजूद थे। बड़ी संख्या में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गौतमपल्ली कोतवाली के पास प्रदर्शन किया था। इस दौरान नारेबाजी करते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। दरअसल, अखिलेश यादव लखीमपुर खीरी पीड़ित परिवार से मिलने जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया। इसके बाद ही सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इस बीच कुछ प्रदर्शनकारियों ने गौतमपल्ली कोतवाली के पास खड़ी पुलिस जीप में आग लगा दी। लखनऊ पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हंगामा करने बाद अखिलेश यादव के खिलाफ धारा 144 की कार्रवाई भी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+