वाई प्लस सुरक्षा मिलने के बाद ट्रोल हुए रवि किशन, यूजर्स बोले- आपको मिल गई पर महिलाओं का क्या?
लखनऊ। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और भाजपा सांसद रवि किशन ने पिछले दिनों ड्रग्स रैकेट के खिलाफ लोकसभा में खुलकर आवाज उठाई थी। जिसके बाद रवि किशन को धमकी देने की खबरें भी सामने आईं। धमकी मिलने की खबरों के बाद रवि किशन को योगी सरकार ने वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी। इसे लेकर रवि किशन ने ट्वीट किया और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को शुक्रिया अदा किया। वहीं, अब रवि किशन वाई प्लस सुरक्षा मिलने के बाद ट्रोल हो रहे है।

वाई प्लस सुरक्षा मिलने के बाद ट्रोल हुए रवि किशन
हाथरस-बलरामपुर में बेटियों के साथ हुए हैवानियत की खबर आने के बाद रवि किशन काफी ट्रोल होने लगे। तो वहीं, लोगों ने महिलाओं के साथ हुई घटनओं के सामने आने के बाद काफी गुस्सा भी नजर आ रहा है। वहीं, एक शख्स ने ट्ववीट में लिखा- बॉलीवुड और पॉलिटिक्स के रसूखदार लोगों को वाई और वाई प्लस सुरक्षा मिल रही है वहीं, आम इंसानों के साथ रेप हो रहा है, मर्डर हो रहा है और उन्हें बिना फैमिली की इजाजत के जलाया जा रहा है। ये है न्यू इंडिया।
Recommended Video

महिलाओं को कब मिलेगी सुरक्षा
इसके अलावा एक शख्स ने लिखा कि आपको तो सुरक्षा मिल गई सर लेकिन प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा कब मिलेगी। हाथरस के बाद बलरामपुर में भी घिनौना अपराध सामने आया है और ऐसी वारदातें रोज हो रही है। इसके अलावा एक शख्स ने ये भी लिखा कि यूपी में जो भी हो रहा है, उस पर बोलने की भी हिम्मत रखिए नहीं तो वर्तमान बुरा मान जाएगा और इतिहास आप को अपने में समेट लेगा।

न्यू इंडिया सबको मुबारक हो
वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'वाह बेटियां लूटती रही, नेताओं की सुरक्षा बढ़ती रही। न्यू इंडिया सबको मुबारक हो। इसके अलावा एक ओर शख्स ने लिखा, वाई प्लस और जेड प्लस तो चलता रहेगा साहब, जिसने आपको यहां पहुंचाया उस जनता की भी सुरक्षा सुनिश्चित कीजिए। बेटियों की सुरक्षा का मामला है।














Click it and Unblock the Notifications