अखिलेश कैबिनेट में मुलायम के चहेते 'राजा' ने ली मंत्री पद की शपथ

Controversial Uttar Pradesh politician Raghuraj Pratap Singh alias Raja Bhaiya
लखनऊ। मुजफ्फरनगर दंगों में सरकार की फजिहत होने के बाद आज मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कैबिनेट का विस्‍तार किया। इसे सपा की मजबूरी कहें या फिर कुछ और मगर 8 माह बाद प्रतापगढ़ के कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। राज्यपाल ने राजा भैया को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

मालूम हो कि इस साल मार्च में राजा भैया ने मंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया था। उस वक्‍त वो खाद्य एवं नागारिक आपूर्ति मंत्री थे। प्रतापगढ़ के कुंडा में पुलिस उपाधीक्षक जिया उल हक के हत्याकांड के बाद उनकी पत्‍नी परवीन आजाद ने राजा भैया पर हत्‍या में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद राजा भैया को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी थी।

मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सीबीआई ने राजा भैया से दो बार पूछताछ की व उनका पोलिग्राफ टेस्ट भी कराया जिसमें वो पास हो गये और उन्‍हें क्‍लीन चिट दे दी गई थी। तभी से कहा जाने लगा था कि राजा भैया को अखिलेश सरकार में जल्दी ही मंत्री बनाया जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चार दिन पहले ही सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आजख खान को राजा भैया से मिलने के लिए उनके घर पर भेजा था। मालूम हो कि अखिलेश मंत्रिपरिषद में 20 केबिनेट मंत्री, छह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व 31 राज्यमंत्री हैं। राज्य में 60 मंत्री हो सकते हैं। राज्य में तीन मुस्लिम केबिनेट मंत्री हैं। ये हैं - आजम खान, अहमद हसन और वकार अहमद शाह। 31 राज्यमंत्रियों में भी सात मुस्लिम मंत्री हैं। सपा में 43 मुस्लिम विधायक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+