RPF जवान ने पहले काटा नई नवेली पत्नी का गला, फिर फांसी लगाकर की खुदकुशी

बिजनौर का रहने वाला 25 साल का आरपीएफ जवान पुष्‍पेंद्र पत्‍नी प्रियंका के साथ रेलवे के वन सेट रूम में रहता था। शादी के बाद प्रियंका की यह पहली दीवाली थी।

लखनऊ। उन दोनों ने लव मैरिज की थी। शनिवार की रात दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और रविवार की सुबह घर से दोनों की लाश निकली। पति ने पहले पत्‍नी का गला काटा और फिर खुद फांसी पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला लखनऊ के आलामबाग इलाके की है।

Railway jawan slits wife's throat, then kills self

जानकारी के मुतबिक बिजनौर का रहने वाला 25 साल का आरपीएफ जवान पुष्‍पेंद्र पत्‍नी प्रियंका के साथ रेलवे के वन सेट रूम में रहता था। शादी के बाद प्रियंका की यह पहली दीवाली थी। पुष्‍पेंद्र के पिता चाहते थे कि यह दीवाली प्रियंका और पुष्‍पेंद्र बिजनौर में मनाएं। पुलिस की मानें तो प्रियंका अक्सर परंपराओं को निभाने के परिवार के दबाव के बारे में पुष्‍पेंद्र से शिकायत करती रहती थीं।

शनिवार की शाम पुष्‍पेंद्र के पिता ने दीवाली के टिकट के बारे में जानकारी लेने के लिए फोन किया था। थोड़ी देर बात करने के बाद पुष्पेंद्र ने पिता का फोन अचानक काट दिया। देर रात पुष्‍पेंद्र ने अपने पिता को मैसेज किया कि अब 'अब न वह रहेगी, ना मैं रहूंगा।'

इस बात से घबराए पुष्‍पेंद्र के पिता ने सुबह पुष्‍पेंद्र के हेड ऑफिस में इसकी सूचना दी। जब पड़ोस के रहने वाले लोग पहुंचे तो दरवाजा बंद था। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। दरवाजा तोड़ा गया तो खून से लथपथ प्रियंका का शव मिला। पुष्पेंद्र का भी शव पंखे से लटका हुआ मिला और वहां फर्श पर एक चाकू पड़ा था। प्रियंका का गला कटा हुआ था। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+