6 सितंबर से यूपी में राहुल गांधी का सबसे लंबा रोड शो, 2500 किलोमीटर का सफर तय करेंगे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मोर्चे पर उतारने की पूरी तैयारी कर चुकी है। अगले महीने से राहुल गांधी अब तक की अपनी सबसे बड़ी यात्रा यूपी में शुरु करने जा रहे हैं।
आजम ने पीएम को बताया बादशाह बोले पत्नी दर-दर भटक रही दुश्मनों की मां के छू रहे पैर

देवरिया से शुरु करेंगे रोड शो
यूपी की इस यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी देवरिया से करेंगे। छह सितंबर को शुरु हो रही यह यात्रा 2500 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यह यात्रा चार हफ्ते तक चलेगी। काग्रेंस के यूपी चुनाव प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने इस कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी मीडिया के सामने रखी।
सबसे बड़ी परीक्षा
राहुल की इस यात्रा में कुल 55 लोकसभा सीट, 223 विधानसभा सीट के साथ 29 जिलें आयेंगे। राहुल गांधी के यह यात्रा अबतक के उनके राजनैतिक जीवनकाल में सबसे बड़ी यात्रा है।
किसी भी बड़ी रैली को नहीं करेंगे संबोधित
कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी और यूपी इंचार्ज गुलाम नबी आजाद ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी किसी भी बड़ी रैली को संबोधित नहीं करेंगे। बल्कि वह छोटी-छोटी सभाओं को संबोधित करेंगे और और रोडशो करेंगे। इस यात्रा के रदौरान वह छोटे-छोटे नगरों से भी होकर गुजरेंगे।
कौमी एकता दल का सपा में विलय, नहीं होगा आधिकारिक ऐलान
किसानों और बाढ के मुद्दे को उठायेंगे
सूत्रों की मानें तो इस यात्रा के दौरान राहुल बाढ़, किसानों को मुआवजा जैसे मुद्दों को उठायेंगे। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी इस बात की भी योजना बना रही है कि वह ब्लॉक के 25000 घरों तक संपर्क को स्थापित कर सके।
सोनिया की बजाए राहुल और प्रियंका संभालेंगी यूपी की कमान
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से राहुल गांधी ही यूपी चुनाव में प्रचार की कमान संभालेंगे। सूत्रों की मानें प्रियंका गांधी भी राय बरेली और अमेठी के बाहर भी पहली बार पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। माना जा रहा है कि वह अक्टूबर महीने में में प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी।
राहुल का इमेज मेकओवर होगा यह रोड शो
राहुल गांधी की इस यात्रा का एक मुख्य मकसद यह भी है कि लोगों में इस धारणा को खत्म किया जा सके कि राहुल झलक देकर गायब हो जाते हैं। ऐसे में राहुल गांधी की इस यात्रा को उनकी इमेज मेकओवर के तौर से भी पार्टी देख रही है।
शीला व राजबब्बर के रोड शो पर नहीं पड़ेगा असर
राहुल गांधी की इस यात्रा के पहले कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित पहले ही रोड शो की शुरुआत कर चुकी हैं। उनके साथ यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर भी इस रोड शो में हिस्सा ले रहे हैं। दोनों ही अलग-अलग रोड शो के जरिए लोगों के बीच संपर्क स्थापित कर रहे हैं। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि राहुल की यात्रा इन दोनों ही यात्राओं से अलग होगी और इस यात्रा को बाधित नहीं करेगी।












Click it and Unblock the Notifications