राहुल गांधी को नूतन ने लिखा पत्र, कहा खुफिया अफसर का नाम सार्वजनिक करें

उनके अनुसार यदि राहुल गाँधी द्वारा कही गयी बात सत्य है तो उस ख़ुफ़िया अफसर ने एक प्राइवेट अनधिकृत व्यक्ति को गोपनीय सूचनाएँ दे कर निश्चित रूप से अनुचित कार्य किया है जिसके कारण वह अफसर अब आगे ख़ुफ़िया विभाग में रहने योग्य नहीं है, क्योंकि बहुत संभव है कि कल वह इसी प्रकार किसी अन्य व्यक्ति को भी किसी अन्य कारण से कोई भी सूचना लीक कर दे।
अतः यह राष्ट्रहित में उचित है कि श्री गाँधी उस अफसर का नाम सार्वजनिक करें। डॉ ठाकुर ने गृह सचिव, भारत सरकार को भी इस अफसर की जानकारी हासिल कर उसके खिलाफ उचित कानूनी और प्रशासनिक कार्यवाही करने की मांग की है। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त को भी निर्वाचन कानूनों के तहत आवश्यक कार्यवाही करने का निवेदन किया है क्योंकि यह बात एक चुनावी सभा में कही गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications