'मोदी सरकार कर रही निजता के अधिकार पर गंभीर और खतरनाक हमला', पेगासस मामले पर बोलीं प्रियंका गांधी

'मोदी सरकार कर रही निजता के अधिकार पर गंभीर और खतरनाक हमला', पेगासस मामले पर बोलीं प्रियंका गांधी

लखनऊ, 20 जुलाई: इजराइल की कंपनी द्वारा निर्मित पेगासस स्पाइवेयर की मदद से कई देशों के हजारों लोगों के फोन टैप किए गए हैं। इसमें भारत का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है कि भारत में भी करीब 300 से ज्यादा फोन नंबर्स की जासूसी हो रही थी, जिसमें कई पत्रकार और नेता शामिल हैं। वहीं, भारत में फोन हैक होने की खबरों को लेकर कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

Recommended Video

    Pegasus Report: Rahul Gandhi का Modi Government पर वार, कहा- निजता के अधिकार पर हमला |वनइंडिया हिंदी
    Priyanka Gandhi criticizes Modi govt on Pegasus issue

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'पेगासस के जरिए जासूसी से जुड़े खुलासे बहुत ही घिनौनी कारगुजारियों की तरफ इशारा करते हैं। अगर ये सच है, तो मोदी सरकार संविधान द्वारा देशवासियों को दिए गए निजता के अधिकार पर गंभीर और खतरनाक हमला कर रही है। इससे लोकतंत्र तो नष्ट होगा ही, ये देशवासियों के निजता के अधिकार को कई स्तर पर नुकसान पहुंचाएगा।'

    राहुल गांधी ने भी बोला हमला
    इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेगासस मामले पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'उसके डर पर हंसी आती है, ये भारतीय जासूस पार्टी (#BharatiyaJasoosParty) है। वहीं 16 जुलाई को राहुल ने एक ट्वीट करके यूजर्स से पूछा था कि मैं सोच रहा हूं कि आप लोग आजकल कौन सी किताब पढ़ रहे हैं? उसे सोमवार को उन्होंने रिट्वीट करते हुए लिखा कि हम जानते हैं कि वो क्या पढ़ रहे हैं-आपके फोन पर सब कुछ। इस ट्वीट के साथ उन्होंने #Pegasus इस्तेमाल किया।'

    रविशंकर प्रसाद ने खारिज किए आरोप
    वहीं, बीजेपी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ऐसे स्तरहीन आरोप लगाए हैं, जो राजनीतिक शिष्टाचार से परे हैं। बीजेपी कांग्रेस द्वारा लगाए गए पेगासस मामले के सारे आरोपों को खारिज करती है। कांग्रेस ने अब तक पेगासस मामले में कोई सबूत पेश नहीं किए हैं। उन्होंने आगे कहा कि पेगासस मामला मानसून सत्र से पहले ही शुरू क्यों होता है? क्या कुछ लोग योजनाबद्ध तरीके से लगे हुए थे कि यह मामला मानसून सत्र से पहले ही शुरू करना है ताकि देश में एक नया माहौल बनाया जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+