डॉ कफील खान को प्रियंका गांधी ने किया फोन, जेल से रिहा होने के बाद जाना हालचाल
लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद डॉक्टर कफील खान को करीब आठ महीने बाद मथुरा जिला जेल से रिहा कर दिया गया। ये रिहाई इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद हुई। कफील खान की रिहाई के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने फोन कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान डॉक्टर कफील ने उनके समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनकी रिहाई के प्रयासों में लगे तमाम लोगों व अल्पसंख्यक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मुबारकबाद दी है। साथ ही यूपी की योगी सरकार से कहा कि आशा है कि अब बिना किसी विद्वेष के कफील खान को रिहा किया जाएगा।
Recommended Video
कफील
खान
जेल
से
रिहा
डॉ
कफील
खान
पर
अलीगढ़
प्रशासन
की
ओर
से
लगाए
गए
एनएसए
(राष्ट्रीय
सुरक्षा
कानून)
को
हाई
कोर्ट
के
मुख्य
न्यायाधीश
गोविंद
माथुर
की
बेंच
ने
रद्द
कर
दिया
है।
साथ
ही
कफील
को
तत्काल
जेल
से
जमानत
पर
रिहा
करने
का
आदेश
दिया
गया
था।
हालांकि
देर
शाम
तक
अलीगढ़
ज़िला
प्रशासन
की
ओर
से
रिहाई
संबंधी
कोई
ऑर्डर
मथुरा
जेल
नहीं
भेजे
जाने
से
रिहाई
अटकी
हुई
थी।
मध्य
रात्रि
में
मथुरा
जेल
पहुंचे
रिहाई
के
ऑर्डर
के
बाद
डॉ
कफ़ील
को
रिहा
किया
गया।
योगी
सरकार
से
मांगी
सरकारी
नौकरी
मथुरा
जिला
जेल
से
रिहा
होने
के
बाद
डॉ
कफील
खान
ने
योगी
सरकार
से
अपनी
नौकरी
वापस
मांगी
है।
साथ
ही
कहा
है
कि
वो
लोगों
के
इलाज
में
उनकी
मदद
कर
सकें।
डॉक्टर
कफील
का
कहना
है
कि
वो
बाढ़
प्रभावित
इलाकों
के
लोगों
की
मदद
करना
चाहते
हैं,
क्योकि
बाढ़
के
दौरान
इन
इलाकों
में
बीमारियां
ज्यादा
फैलती
हैं।
इससे
पहले
कफील
खान
ने
एसटीएफ
पर
तंज
भी
कसते
हुए
कहा,
'एसटीएफ
का
धन्यवाद
जिन्होंने
मुंबई
से
मथुरा
लाते
समय
एनकाउंटर
नहीं
किया।'