उन्नाव रेप मामले में प्रियंका गांधी का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- अब परतें खुल रही हैं...
Recommended Video

लखनऊ। उन्नाव रेप पीड़िता के मामले में प्रियंका गांधी धीरे-धीरे भाजपा सरकार पर हमलावर होती जा रही हैं। एक बार फिर ट्वीट करते हुए भाजपा पर बड़े आरोप लगाए हैं। प्रियंका ने कहा कि उन्नाव बलात्कार मामला व पीड़िता के पूरे परिवार को प्रताड़ित करना सत्ता के सरंक्षण के बिना सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि अब परतें खुल रही हैं और भाजपा नेताओं के नाम और पुलिस की लीपापोती सामने आ रही है।

पीएम मोदी से की थी ये अपील
मंगलवार को प्रियंका ने एक ट्वीट करते हुए सेंगर को पार्टी से बाहर निकालने की बात कहते हुए लिखा था, मिस्टर प्रधानमंत्री, अभी भी देर नहीं हुई है, भगवान के लिए इस अपराधी और उसके भाई को अपनी पार्टी का संरक्षण देना बंद करें। प्रियंका ने लिखा था, ''हम कुलदीप सेंगर जैसे लोगों को राजनीतिक शक्ति और संरक्षण क्यों देते हैं और पीड़ितों को अकेले जिंदगी की जंग लड़ने के लिए छोड़ देते हैं? एफआईआर में स्पष्ट है कि परिवार को डराया और धमकाया गया था। साथ ही इसमें योजनाबद्ध तरीके से दुर्घटना की संभावना का भी उल्लेख किया गया है।'' प्रियंका ने कुलदीप सेंगर के पार्टी में बने रहने को लेकर लिखा कि "बीजेपी किसका इंतजार कर रही है? एफआईआर में उनका नाम होने के बावजूद इस शख्स को पार्टी से क्यों नहीं निकाला गया?

सेंगर को भाजपा कर चुकी है सस्पेंड
बता दें, उन्नाव रेप मामले में आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी ने सस्पेंड कर दिया है। सीबीआई ने कुलदीप सेंगर समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीबीआई ने अन्य 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। यह केस हत्या, हत्या की कोशिश आदि के तहत दर्ज किया गया है।

रेप पीड़िता की हालत स्थिर
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई उन्नाव रेप पीड़िता और उनके वकील की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया था कि ''पीड़िता को मल्टीपल फ्रैक्चर हैं, साथ ही सीने में भी चोट हैं। उसका सीटी स्कैन कराया गया है। सिर में कोई चोट होने का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पीड़िता की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम 24 घंटे उसकी निगरानी कर रही है। अब भी वह वेंटीलेटर पर है।''
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications