BJP सरकार ने नष्ट किए रोजगार, ट्वीट कर प्रियंका गांधी ने कहा- #RozgarDO युवा भारत की है मांग
लखनऊ। बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरने के लिए यूथ कांग्रेस ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर बड़ा अभियान शुरू किया है। अभियान की शुरूआत करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के युवाओं को इससे जुड़ने के लिए अपील की है। साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी हैशटैग रोजगार दो के साथ जोड़ने की अपील की है। बता दें, इस अभियान के तहत यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया से सड़क तक मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए दबाव बनाएगी।

युवा शक्ति भारत की ताकत है: प्रियंका गांधी
यूपी कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को ट्वीट किया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'युवा शक्ति भारत की ताकत है। भाजपा सरकार की रोजगार नष्ट करने वाली नीतियों के ठीक विपरीत आज भारत के युवाओं के लिए रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर खड़े करने की आवश्यकता है। #RozgarDo युवा भारत की मांग है। रोजगार युवा भारत की जरूरत है।'
Recommended Video

राहुल गांधी ने किया ट्वीट #RazgarDo
इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट किया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'देश के युवाओं के मन की बात। रोजगार दो, मोदी सरकार। आप भी अपनी आवाज युवा कांग्रेस के #RazgarDo के साथ जोड़कर, सरकार को नींद से जगाइये। ये देश के भविष्य का सवाल है।'
राहुल गांधी ने वीडियो ट्वीट करते हुए सरकार को घेरा
इस दौरान राहुल गांधी ने एक वीडियो भी ट्वीट किया। वीडियो ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे तो उन्होंने देश के युवाओं से वादा किया था कि वह हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। बहुत बड़ा सपना दिया और सच्चाई भी निकली।' राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी की नीतियों ने 14 करोड़ लोगों को बेरोजगार बना दिया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, गलत जीएसटी और फिर लॉकडाउन। इन तीन चीजों ने भारत के आर्थिक ढांचे को खत्म कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications