प्रियंका का योगी पर हमला, कहा- महिलाओं के खिलाफ हो रहे दिल दहलाने वाले क्राइम, कहां है सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हो रही दिल दहलाने वाली घटनाओं पर कहां है सरकार? भाजपा राज में महिलाओं के खिलाफ अपराध का ग्राफ बढ़ा है मगर वे कोई जिम्मेदारी भी नहीं ले रहे।

प्रियंका गांधी ने सीएम योगी पर बोला हमला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा, 'यूपी में रोज महिलाओं के खिलाफ दिल दहला देने वाली घटनाएं हो रही हैं। फिरोजाबाद में पीड़िता के पिता की हत्या कर दी गई। सीतापुर में बच्ची का बलात्कार कर हत्या कर दी गई। कहां है सरकार? भाजपा राज में महिलाओं के खिलाफ अपराध का ग्राफ बढ़ा है मगर वे कोई जिम्मेदारी भी नहीं ले रहे।

CAA के खिलाफ प्रदर्शन में घायल हुए लोगों से मिली प्रियंका

CAA के खिलाफ प्रदर्शन में घायल हुए लोगों से मिली प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को आजमगढ़ के बिलरियागंज में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन में घायल हुई महिलाओं से मिलने पहुंची। बीते दिनों इन महिलाओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज किया था। प्रियंका ने लाउड स्पीकर से प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया और सीएए को संविधान के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि आप सभी के साथ गलत किया गया है। हमें इस अन्याय के खिलाफ खड़ा होना होगा।

गरीब लोगों के खिलाफ है भाजपा सरकार: प्रियंका

गरीब लोगों के खिलाफ है भाजपा सरकार: प्रियंका

प्रियंका ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से गरीब लोगों के खिलाफ है, जिन लोगों पर अत्याचार हुआ है और जो लोग जेल में बंद हैं उनको न्याय दिलाने की कोशिश हर संभव की जाएगी। बता दें, महिलाओं से बातचीत के दौरान आपबीती बताते हुए एक प्रदर्शनकारी की बच्ची रोने लगी तो प्रियंका ने उसे चॉकलेट देकर मनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+