इलाहाबाद में लगे विवादित होर्डिंग्‍स: खून से रंगी मथुरा, सो रही सरकार

इलाहाबाद। यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर इलाहाबाद अन दिनों होर्डिंग और पोस्‍टरों से पटा पड़ा है। इसी बीच एक विवादित होर्डिंग ने सियासी गलियारे में खलबली मचा दी है। इस होर्डिंगों पर मथुरा कांड का जिक्र करते हुए यूपी सरकार पर निशाना साधा गया है। इन पोस्‍टरों के माध्‍यम से दावा किया गया है कि यूपी में अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी की होगी।

Poster war breaks out between BJP and SP in Uttar Pradesh

जी हां इलाहाबाद के सिविल लाइंस स्थित सरदार पटेल मार्ग पर एक पोस्‍टर पर लिखा गया था कि, 'खून से रंगी मथुरा, सो रही सरकार। ना गुंडाराज ना भ्रष्टाचार अबकी बार भाजपा सरकार।' इतना ही नहीं इन पोस्‍टरों पर कार्टून भी बनाया गया है। कार्टन में एक आदमी पेड़ पर बनी मचान से पुलिस पर गोलियां चला रहा है।

वहीं एक दूसरे पोस्‍टर में लिखा गया है कि 'राज कर रहे हैं भू-माफिया, सो रही सरकार। ना गुंडाराज ना भ्रष्टाचार अबकी बार भाजपा सरकार।' हालांकि ये होर्डिंग्‍स किसने लगवाए हैं अभी इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन राजनीतिक घमासान के बाद जिला प्रशासन ने शहर से सारे होर्डिंग्स हटा दिए गए। वैसे अब ये होर्डिंग्‍स सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+