Tokyo Paralympics: रजत पदक जीतने पर PM मोदी और CM योगी ने नोएडा के डीएम सुहास एलवाई को दी बधाई, कही यह बात

लखनऊ, 05 सितंबर: जापान की राजधीनी टोक्यों में खेले जा रहे पैरालंपिक खेलों में गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने इतिहास रच दिया है। सुहास एलवाई टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड जीतते-जीतते रह गए, लेकिन सिल्वर मेडल जीतने के साथ ही उन्होंने भारती की झोली में 18वां मेडल डाल दिया है। बता दें, पुरुष सिंगल्स के एसएल4 इवेंट के फाइनल मुकाबले में फ्रांस के शीर्ष वरीयता प्राप्त लुकास मजूर 21-15, 17-21, 15-21 से हराया। तो वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुहास एलवाई को बधाई दी है।

PM Modi and CM Yogi congratulate Noida DM Suhas LY for winning silver medal in Tokyo Paralympics

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नोएडा के डीएम और पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास एल यतिराज को टोक्यों पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा, 'एक सिविल सेवक के रूप में कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए खेल को आगे बढ़ाने में आपका समर्पण असाधारण है।' साथ ही उपलब्धियों से भरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टोक्यो पैरालिंपिक में बैडमिंटन में रजत पदक जीतने पर डीएम सुहास एलवाई को बधाई दी।

पीएम मोदी ने डीएम सुहास एलवाई को बधाई देते हुए कहा कि सुहास एलवाई ने अपने असाधारण प्रदर्शन की बदौलत हमारे पूरे देश की कल्पना पर कब्जा कर लिया है। बैडमिंटन में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, नोएडा के डीएम सुहास एलवाई ने पैरालंपिक में रजत पदक जीता है इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं। मुझे प्रसन्नता है कि अपने प्रशासनिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वाहन करने के साथ ही उन्होंने पैरालंपिक में भी बड़ी सफलता प्राप्त की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+