यूपी में बाहुबलियों के लिए पीके का नया फॉर्मूला
लखनऊ। जिस तरह से पिछले कई विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का हाल बदतर हुआ है उसे देखते हुए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को फिर से खड़ा करना प्रशांत किशोर के लिए बड़ी चुनौती है।

प्रशांत किशोर ने बाहुबली उम्मीदवारों से लोहा लेने के लिए नया फार्मूला ढूंढ निकाला है। बाहुबली उम्मीदवारों से लोहा लेने के लिए पीके महिला उम्मीदवारों को उनके खिलाफ चुनावी मैदान में उतारने जा रहे हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता निर्मल खत्री ने बताया कि सभी जिलो के उम्मीदवारो को कहा गया है कि वह इस बात की जानकारी दें कि उनके क्षेत्र में कौन बाहुबली चुनावी मैदान में उतर रहा है।
जिन सीटों पर बाहुबली उम्मीदवार उतरेंगे उन सीटों पर कांग्रेस उन महिलाओं का चयन करेगी जो अपने जुझारू व्यक्तित्व से इन लोगों को चुनौती दे सके।












Click it and Unblock the Notifications