चुनाव से पहले UP में सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, सीएम योगी ने VAT कम करने को लेकर बुलाई बैठक
चुनाव से पहले UP में सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, सीएम योगी ने VAT कम करने को लेकर बुलाई बैठक
लखनऊ, 28 अक्टूबर: 2022 के अंदर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। चुनावों को देखते हुए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से प्रदेशवासियों को बड़ी राहत दे सकती है। दरअसल, योगी आदित्यनाथ ने आज यानी 28 अक्टूबर की शाम पांच बजे अपने सरकारी आवास पर एक अहम बैठक बुलाई है। बुलाई गई इस अहम बैठक में पेट्रोल-डीजल पर प्रदेश में लगने वाले वैट को कम करने पर चर्चा हो सकती है।
आपको बता दें कि आज एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं, जिसके बाद तेल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। आज डीजल के दाम 33 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 30 से 35 पैसे बढ़े थे। मालूम हो कि रविवार को भी पेट्रोल के दाम में 35 -35 पैसे और डीजल में 34-38 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई थी। इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम आकाश छू रहे हैं जिसकी वजह से आम आदमी खासा परेशान हैं।