PCS अधिकारी पर 3 साल तक युवती से रेप करने का आरोप, शादी के अगले दिन पुलिस ने ​किया गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पीसीएस अधिकारी पर रेप का संगीन आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अधिकारी को उसकी शादी के अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि अधिकारी शादी का झांसा देकर पिछले तीन साल से उसके साथ रेप कर रहा है। अब उसने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। बता दें, 12 दिसंबर को अधिकारी की शादी थी, इसके अगले दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

दुल्हन के साथ घर पहुंचे, सामने खड़ी थी प्रेमिका

दुल्हन के साथ घर पहुंचे, सामने खड़ी थी प्रेमिका

मामला लखनऊ के आशियाना थाना इलाके का है। आरोपी अनुराग रंजन पीसीएस 2018 बैच के चयनित उम्‍मीदवार हैं, लेकिन अभी उन्‍हें तैनाती नहीं मिली है। अनुराग की शादी 12 दिसंबर को हुई थी। अगली सुबह वह दुल्हन को विदा कराकर अपने घर पहुंचे, तभी अनुराग की प्रेमिका ने वहां पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। युवती ने अनुराग पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक रेप करने का आरोप लगाया।

कोचिंग के दौरान हुई थी मुलाकात

कोचिंग के दौरान हुई थी मुलाकात

मूल रूप से बलिया जिले की रहने वाल युवती ने बताया कि 2017 में उसकी मुलाकात अनुराग से हुई थी। वह दोनों एक साथ कोचिंग करते थे। अनुराग ने उससे शादी का वादा किया और तीन साल से रेप कर रहा था। युवती ने कहा कि कुछ महीने पहले निकले पीसीएस 2018 के परिणाम में अनुराग का चयन हो गया, जिसके बाद उसकी शादी कहीं और तय हो गई। जब उसे शादी का पता चला तो वह मौके पर पहुंची।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने बताया कि 12 दिसंबर को अनुराग की शादी की जानकारी प्रेमिका को हुई तो उसने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। युवती ने अनुराग के खिलाफ रेप, धमकी देने और आपराधिक साजिश करने के आरोप में केस दर्ज करवाया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पीसीएस अधिकारी अनुराग रंजन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+