अब अखिलेश यादव ऑनलाइन देंगे बेरोजगारों को नौकरी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बेरोजगारों के लिए अखिलेश सरकार ने आज बड़ा कदम उठाया है। सभी बेरोजगारों युवकों को अब नौकरी की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। यूपी सरकार ने आज प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के पोर्टल का आज अखिलेश यादव ने शुभारंभ कर दिया है।
सस्ती शराब पर अखिलेश यादव के नाम खुला पत्र

अखिलेश यादव ने sevayojan.up.nic.in का आज सेवायोजन कार्यालय में शुभारंभ किया। पोर्टल पर आपको सभी समस्याओं का समाधान मिल जाएगा। हर तीन महीने में आयोजित होने वाले रोजगार मेले की भी जानकारी भी आपको इस पोर्टल पर मिल सकेगी। उत्तर प्रदेश में कुल 82 सेवायोजन और जिला सेवायोजन कार्यालय हैं जिनमें कुल 72 लाख बेराजगार पंजीकृत हैं।
ऐसे में इस वेबसाइट के शुरु होने से अब आपको नवीनीकरण के लिए सेवायोजन कार्यालय नहीं जाना होगा। इस वेबसाइट पर आप अपना रिजस्ट्रेशन भी करा सकते हैं। इसके साथ ही योग्यता के अनुसार रोजगारी की जानकारी भी आपको इस वेबसाइट के जरिए मिल सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications