लखनऊ में डबल मर्डर: चिकन कारोबारी और उनकी पत्नी की गला रेतकर हत्या

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रिहाइशी इलाके में 12 दिसंबर की देर रात हुए डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। यहां चिकन कारोबारी बिलाल अहमद (70) और उनकी पत्नी बिलकीस जहां (65) की घर में घुसकर बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी गई। डबल मर्डर की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, वारदात लखनऊ के रिहाइशी इलाके सआदतगंज की है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि मृतक बिलाल अहमद और बिलकिस जहां मूल रूप से कानपुर के पटकापुर के रहने वाले थे। वो तकरीबन 50 साल से लखनऊ के अब्दुल अजीज रोड स्थित एक मंजिला मकान के पहले तल पर किराये पर रह रहे थे। बिलाल की चौक स्थित चिकन मंडी में अहमद चिकन के नाम से दुकान है। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर शाजेब और उसका परिवार रहता है जबकि पहली मंजिल के एक हिस्से में बिलाल और दूसरे हिस्से में गुड्डू उर्फ सलीम और उसका भाई शक्कू रहते हैं। बिलाल की एक बेटी सहर है जो डेंटिस्ट है। वो अपने पति फरहान के साथ आस्ट्रेलिया में रहती है।

धारदार हथियार से बुजुर्ग दंपति की घर में घुसकर हत्या

धारदार हथियार से बुजुर्ग दंपति की घर में घुसकर हत्या

एसएसपी के मुताबिक शक्कू और सलीम अपने कमरे से बाहर निकले तो सामने बिलाल के घर का दरवाजा खुला हुआ मिला। दोनों ने दरवाजे के अंदर झांका तो वहां बिलाल और बिलकीस खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े मिले। दोनों के गले कटे हुए थे और शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान थे। आसपास खून फैला हुआ था। यह देखकर शक्कू और सलीम शोर मचाते हुए नीचे भागे और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

किसी परिचित के होने की आशंका: SSP

किसी परिचित के होने की आशंका: SSP

बुजुर्ग दंपति की हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तलाशी ली तो उन्हें कमरों की आलमारियां खुली मिलीं, उनमें रखा सामान आस-पास बिखरा पड़ा था। एसएसपी नैथानी के मुताबिक वारदात में किसी परिचित का हाथ होने की आशंका है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+