मुस्कुराइये कि आप लखनऊ में हैं- ट्रेन में मिलेंगी ये खास सुविधायें
लखनऊ। भारतीय रेल लखनऊ की रेलवे की तस्वीर बदलने के लिए बड़े कमद उठा रही है। लखनऊ जंक्शन की तस्वीर जल्द ही यात्रियों के लिए पूरी तरह से बदल जायेगी। अब सभी लंबी दूरी की ट्रेनों को यहां पूरी तरह से साफ करके यहां से हरी झंडी दिखायी जाएगी। चारबाग पर पहले से ही यह सुविधा मुहैया थी लेकिन 1 अप्रैल से लखनऊ जंक्शन पर भी यह सुविधा शुरु हो गयी है।
रेलवे बोर्ड ने क्लीन रेल स्टेशन के तौर पर लखनऊ जंक्शन को चुना है। सीटीएस सेवा के अंतर्गत ना सिर्फ सफाई पर ध्यान दिया जाता है बल्कि यहां यात्रियों को स्वच्छ पानी भी मुहैया कराया जाता है। यह योजना केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत अभियान के तहत चलायी जा रही है।

स्वच्छ शौचालय भी मिलेंगे
लखनऊ जंक्शन पर अब ट्रेनों के शौचलाय को जेट से साफ किया जाएगा।

एसी कोच सहित हर चीज की सफाई होगी
एसी कोच की खिड़कियों, कोच को साफ किया जाएगा, साथ ही डस्टबिन को भी खाली किया जाएगा।

वैक्यूमक्लीनर से होगी सफाई
ट्रेन कोच के भीतर पोछा भी लगाया जाएगा, इसके साथ ही वैक्यूम क्लीनर के जरिए इसे पूरी तरह से साफ किया जाएगा।

मच्छर और कॉकरोच नहीं होंगे
मच्छर, कॉकरोच और कीट पतंगों से निजात दिलाने के लिए भी आवश्यक कीटनाशक का इस्तेमाल किया जाएगा।

10-15 मिनट के लिए ट्रेनें रुकेंगीं
सीटीएस योजना के तहत 10-15 मिनट के लिए ट्रेन स्टेशन पर खड़ी होंगी औऱ उसे साफ किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications