अब मासूमों को पोलियो की दो बूंद की खुराक से साथ लगेंगे इंजेक्शन
लखनऊ। देश में भर में पोलियों के मरीज अब नहीं रह गये हैं लेकिन इसे जड़ से खत्म करने के लिए सरकार नयी पोलियो ड्रॉप के साथ-साथ पोलियो वैक्सीन का इंजेक्शन भी देने की तैयारी में है।

देश में से पोलियो जड़ से खत्म करने के लिए अब बच्चों को पोलियो के वैक्सीनेशन के साथ इंजेक्शन भी लगाया जाएगा। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से की जा रही है।
लखनऊ के अवंती बाई अस्पताल से शुरु हुए इस अभियान के तहत बच्चों को पोलियो ड्रॉप के साथ इंजेक्शन भी लगाया गया। उत्तर प्रदेश के साथ इस अभियान को जल्द ही अन्य प्रदेशों में शुरु किया जाएगा।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश में भी इसकी शुरुआत कर दी गयी है। अगले वर्ष मार्च तक इसे पूरे पूर्वोत्तर भारत में शुरु करने की योजना है।
इसके बाद इस योजना को दूसरी तिमाही में महाराष्ट्र और दक्षिण के राज्यों में शुरु किया जाएगा। आपको बता दें कि डब्ल्यूएचओ ने भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications