2 अक्टूबर से नोएडा से लखनऊ का सफर अब सिर्फ 3 घंटे में
लखनऊ। नोएडा एक्सप्रेस वे पर अब सफर करना जल्द ही आसान हो जाएगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 30 सितंबर तक नोएडा एक्सप्रेस वे का काम पूरा करने का निर्देश दिया है। ऐसे में अगर सबकुछ सही रहा तो 2 अक्टूबर को अखिलेश यादव नोएडा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे।
यूपी में बनेगा भारत का पहला साइकिल हाईवे, नहीं चलेंगे कोई वाहन

अखिलेश यादव ने यूपी एक्सप्रेसवेज एंड इंडस्ट्रियल डवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) को नोएडा एक्सप्रेवे के काम को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। लेकिन यूपीडा के सामने जो सबसे बड़ी चुनौती है वह है गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के काम को पूरा करना।
गंगा नदी पर जो पुल बन रहा है उसपर रेलवे ओवरब्रिज के काम को पूरा करना यूपीडा के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। अखिलेश यादव ने इस परियोजना की निगरानी का जिम्मा मुख्य सचिव को सौंपा है जो इस प्रोजेक्ट पर नजर रखेंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए कुल 15 हजार करोड़ रुपए आवंटित किया गया है।
नोएडा एक्सप्रेस वे अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट है यह आगरा से लखनऊ के बीच बनाया जा रहा है। यह कुल 302 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस वे हैं। अखिलेश यादव किसी भी कीमत पर इस एक्सप्रेस वे को विधानसभा चुनाव से पहले पूरा कराना चाहते हैं, लिहाजा एजेंसियों पर इस परियोजना को पूरा करने का काफी दबाव है।
इस एक्सप्रेस वे पर 180 किलोमीटर तक की सड़क बना दी गयी है। माना जा रहा है कि जून में 250 किलोमीटर तक की सड़क के निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा। बरसात के मौसम में भी यूपीडा इस सड़क निर्माण के काम को जारी रखेगी।
वहीं गंगा नदी पर बन रहे पुल के लिए जल्द ही रेलवे से संपर्क करके आरओबी क्लियरेंस देने का अनुरोध किया जाएगा। इस एक्सप्रेस वे पर कुल 50 पुल हैं, जिनमें चार आरओबी व कई अंडरपास व इंटरचेंजर हैं, जिसके निर्माण का कार्य चल रहा है। इन सभी कामों को 15 सितंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है ताकि 30 सितंबर तक फिनिशिंग का काम किया जा सके।
यूपीडा के सीईओ नवनीत सहगल का कहना है कि हमारी पूरी कोशिश है कि एक्सप्रेस वे का काम 30 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। गंगा नदी पर पुल बनाने का काम भी काफी तेजी से चल रहा है। उन्होंने उम्मीद जतायी है कि आरओबी के लिए भी जल्द ही रेलवे अपनी क्लियरेंस दे देगा।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications