आज है भैया अखिलेश का जन्मदिन, पीएम मोदी ने कहा Happy Birthday
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने अखिलेश को ट्विटर पर बधाई देते हुए कहा "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई. आप हमेशा दीर्घायु और स्वस्थ रहें।

Warm birthday wishes to the Chief Minister of UP Shri @yadavakhilesh. May you always remain in good health & are blessed with a long life.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 1, 2015 जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना होगा। पर्यावरण को बचाने के लिए हमने लोगों को जागरूक भी किया है। अपने जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पिकनिक स्पाट स्थित कुकरैल में आज वृक्षारोपण किया और इसके साथ अपने जन्मदिन के कार्यक्रमों की शुरूआत की।
आदरणीय @narendramodi जी जन्म दिन की शुभकामनाओं हेतु आपका बहुत बहुत धन्यवाद।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 1, 2015 











Click it and Unblock the Notifications