यूपी में संदिग्ध बीमारी ने ली 3 की जान, 350 से ज्यादा बीमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बिछौली गांव में रहस्यमयी बीमारी ने पैर फैला लिये है। इस बीमारी के चलते अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 350 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गये हैं।
चेतावनी: अब अगर नहीं संभलें तो 2050 तक होंगी 1 करोड़ मौतें!
संभल जिले में फैली इस बीमारी के चलते 200 से ज्यादा घरों के लोग बीमार पड़ गये हैं। जबकि सरकारी महकमा इन सब से बेखबर चैन की नींद सो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में इस बीमारी का इलाज नहीं हो पा रहा है और ना ही उन्हें दवाइयां मिल रही है।
यही नहीं लोगों ने सीएचसी के चिकित्साध्यक्ष कप्तान सिंह ने मरीजों को अस्पताल से भगा दिया है। पिछले चार दिनों से संभल में यह रहस्यमयी बीमारी फैली हुई है। इसकी चपेट में बच्चों से लेकर हर उम्र के लोग आ चुके हैं।
वहीं तकरीबन 15 लोगों की हालत बेहद ही गंभीर बनी हुई है। गौरतलब है कि हाल ही में कानुपर के ग्रामीण क्षेत्र में भी संदिग्ध बीमारी के फैलने से 500 से अधिक लोग बीमार पड़ गये थे। काफी लंबे अरसे तक चले इलाज और स्वास्थ्य महकमें की सजगता के बाद पीड़ितों को इलाज मिल सका था।













Click it and Unblock the Notifications