Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पबजी गेम खेल रहे युवक की निर्मम हत्या, घर के पास फेंक दिया नग्न शव

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। युवक का शव नग्न अवस्था में घर से सौ मीटर दूर पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर परिवारीजनों को सूचित किया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, निगोहां के शेरपुर लवल गांव में रहने वाले किसान शिवप्रसाद तिवारी के बेटे यतीश तिवारी (24) का शव घर से गांव के बाहर धारदार हथियार से हत्या कर खून से सन नग्न अवस्था में शव घर से सौ मीटर दूरी पर खड़ंजे के किनारे पीपल के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। सुबह सोकर उठे ग्रामीणों ने यतीश का खून से लतपथ शव पड़ा देखा तो गांव में हड़कप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन यतीश का शव देख बिलख पड़े। सूचना के बाद निगोहां थाना प्रभारी जगदीश पांडे मौके पर पहुंचे ओर शव को कब्जे में लेकर हत्या के कारणो की पड़ताल में जुट गये। हत्या की सूचना के बाद एसपी (विधानसभा) सर्वेश मिश्रा व सीओ आर के शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना करने के साथ परिजनों से बात की। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई मनीष की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्व हत्या की धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेज दिया है।

खुलासे के लिए लगाई गई क्राइम ब्रांच की टीम

खुलासे के लिए लगाई गई क्राइम ब्रांच की टीम

क्षेत्राधिकारी मोहनलालगंज आर के शुक्ला ने बताया युवक की हत्या की घटना के खुलासे के लिये क्राइम ब्रांच सहित निगोहां पुलिस को लगाया गया है। जल्द ही पुलिस हत्या की घटना का राजफाश कर हत्यारो को गिरफ्तार करेगी। पिता शिवप्रसाद ने बताया कि रविवार रात 9 बजे बेटे यतीश ने उनके साथ खाना खाया था। खाना खाने के बाद घर के बाहर चचेरे भाई के साथ मोबाइल पर पबजी गेम खेल रहा था। करीब एक घंटे बाद वह सोने की बात कहते हुए चला गया। उसके बाद कैसे क्या हुआ कुछ नही पता। सुबह बेटे का घर से कुछ दूरी पर शव पड़ा मिला मिलने पर हत्या की जानकारी हुयी। जब की उनकी किसी से भी कोई दुश्मनी भी नहीं है।

प्रेम प्रंसग सहित कई बिन्दुओ पर पुलिस जाँच में जुटी

प्रेम प्रंसग सहित कई बिन्दुओ पर पुलिस जाँच में जुटी

युवक यतीश की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर नग्न अवस्था मे शव को खड़न्जे पर फेकने को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाये है ग्रामीण दबी जुबान में गाँव के बाहर रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग के चलते बुलाने के बाद कही ओर हत्या कर शव को नग्न अवस्था पर फेके जाने की चर्चा कर रहे है। निगोहां थाना प्रभारी जगदीश पाडे ने बताया प्रेम प्रसंग सहित अन्य बिदुओं पर कई सदिग्धों को हिरासत में लेकर पड़ताल की जा रही है।

बेटे का शव देख बदहवास हुई मां

बेटे का शव देख बदहवास हुई मां

यतीश की हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची मां सरला व बहन प्रीति व बड़ा भाई मनीष उसका शव देख कर बिलख पड़े ओर शव से लिपटकर रोने लगे। पिता शिव प्रसाद भी बेटे का शव देख स्त भ रह गये। वही मौके पर मौजूद ग्रामीण भी परिवार के करूणा क्रदंन को देखकर अपने आंसू नही रोक पाये। यतीश के दोस्त भी शव देखकर स्तभ थे। उन्हे अपने दोस्त की मौत पर यकीन नही हो रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+