मुलायम सिंह बेनी और अमर की टीम के साथ भेदेंगे 2017 का किला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर दिया है। इसमें एक बार फिर से अमर सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। हाल ही में राज्यसभा में पहुंचने वाले संजय सेठ को कोषाध्यक्ष तो बेनी प्रसाद वर्मा और अमर सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। नयी कार्यकारिणी में कुल 45 लोगों को शामिल किया गया है।

Mulayam Singh Yadav declares National Executive member list

इन 45 लोगों में एक उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, 6 महासचिव, 5 सचिव सहित 31 कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी से कोषाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजेश दीक्षित और कार्यकारिणी सदस्य जावेद आब्दी सहित 9 लोगों की छुट्टी कर दी गयी है। गौरतलब है कि पहले कार्यकारिणी में कुल 51 सदस्य थे लेकिन अब इसे घटाकर 45 कर दिया गया है।

एक तरफ जहां संजय सेठ को कोषाध्यक्ष बनाया गया है तो बेनी प्रसाद वर्मा और अमर सिंह को कोई पद नहीं दिया गया है। आपको बता दें कि अमर सिंह पहले भी इसके सदस्य रह चुके हैं जबकि बेनी प्रसाद वर्मा इसके संस्थापक सदस्य हैं। पार्टी महाचिव के तौर पर रामगोपाल यादव, रविप्रकाश वर्मा, आजम खान, नरेश अग्रवाल, सुरेंद्र नागर और विशंभर प्रसाद निषाद को बरकरार रखा गया है जबकि किरनमय नंदा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

अहम सदस्य

  • मुलायम सिंह यादव-अध्यक्ष
  • किरनमय नंदा-उपाध्यक्ष
  • आजम खां-महासचिव
  • प्रो. रामगोपाल यादव-महासचिव/प्रवक्ता
  • रवि प्रकाश वर्मा-महासचिव
  • नरेश अग्रवाल-महासचिव
  • विशंभर प्रसाद निषाद-महासचिव
  • सुरेंद्र नागर-महासचिव
  • संजय सेठ-कोषाध्यक्ष
  • रामपूजन पटेल-सचिव
  • अवधेश प्रसाद-सचिव
  • जी एंटोनी-सचिव
  • डॉ. मधु गुप्ता-सचिव
  • कमाल अख्तर-सचिव

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य

बेनी प्रसाद वर्मा, अमर सिंह, कुंवर रेवती रमण सिंह, रामजीलाल सुमन, माता प्रसाद पांडेय, शिवपाल सिंह यादव, अहमद हसन, जया बच्चन (मुंबई), बलराम यादव, अंबिका चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, राजा अरिदमन सिंह, उषा वर्मा, शरद बी पित्ती, बाबू दर्शन सिंह यादव, नीरज शेखर, राजीव राय, नरेंद्र भाटी, जावेद अली खान, संतोष द्विवेदी, विनोद सविता, नवाब सिंह नायक, जगदीप सिंह यादव, जयप्रकाश नारायण यादव (बिहार), कल्याण जैन (मध्य प्रदेश), दलजीत सिंह गौराया (उत्तराखंड), बेलजी भाई नकुम (गुजरात), मौलाना यासीन उस्मानी, बी जगदीश यादव (आंध्र प्रदेश), सुदीप रंजन सेन (पश्चिम बंगाल) व सुदर्शन प्रधान (उड़ीसा)।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+