नसीमुद्दीन-राम अचल राजभर समेत 5 को MP-MLA स्पेशल कोर्ट ने किया भगोड़ा घोषित, जानें क्या है पूरा मामला
लखनऊ। बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के लखनऊ से है। जहां एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी (Naseemuddin Siddiqui), राम अचल राजभर (Ram Achal Rajbhar) को भगोड़ा घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं, कोर्ट ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। यह आदेश कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता दयाशंकर सिंह के परिवार की महिलाओं और उनकी बेटी के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में बुधवार को सुनाया है।
Recommended Video

एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार राय ने आदेश दिया है। बता दें कि 12 जनवरी, 2018 को इस मामले में इन सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 506, 509, 153ए, 34, 149 व पॉक्सो एक्ट की धारा 11 (1) के तहत भी आरोप पत्र दाखिल किए गए थे, लेकिन तबसे वे न तो कोर्ट में उपस्थित हुए और न ही जमानत कराई। इस केस में बसपा के तत्कालीन राष्ट्रीय सचिव मेवालाल गौतम समेत नौशाद अली व अतहर सिंह राव के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। साथ ही स्पेशल कोर्ट ने कुर्की नोटिस जारी करने का भी आदेश दिया है।
इससे पहले इस मामले में जमानत हाजिरी माफ़ी की अर्जी न देने पर विशेष कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार राय ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी, रामअचल राजभर, अतर सिंह, मेवालाल गौतम और नौशाद अली के खिलाफ ग़ैरज़मानती वारंट जारी किया था।
ये है पूरा मामला
22 जुलाई, 2016 को मामले में नामजद एफआईआर दयाशंकर सिंह की मां तेतरी देवी ने हजरतगंज में दर्ज कराई थी। उन्होंने एफआईआर में नसीमुद्दीन, राम अचल राजभर व मेवालाल समेत बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को भी नामजद किया था। इसके मुताबिक 20 जुलाई, 2016 को बसपा सुप्रीमो मायावती ने राज्यसभा में उन्हें, उनकी बेटी, उनकी बहू व नातिन तथा उनके परिवार की सभी महिलाओं को अपशब्द कहे। जबकि, इसके दूसरे दिन नसीमुद्दीन सिद्दीकी, रामअचल राजभर व मेवालाल की अगुवाई में बसपा कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर उनके पुत्र दयाशंकर सिंह को मां व बहन की अपशब्द और अभद्र टिप्पणी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। वर्ग और जातीय भेद बताते हुए भीड़ को हिंसा के लिए उत्तेजित किया। दयाशंकर की 12 वर्षीय बेटी के लिए खुलेआम अमर्यादित नारे लगाए जो दुष्कर्म की श्रेणी में आते हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications