यूपी में 'मां की कोख का घोटाला': 1400 रुपये के लिए अधेड़ को 5 माह में 10 बार बताया प्रेग्नेंट
लखनऊ। 'हमारा सिस्टम बच्चों के डायपर जैसा हो गया है, कहीं गीला...कहीं ढीला', फिल्म गब्बर इज बैक का यह डायलॉग मौजूदा हालात पर एकदम सटीक बैठता है। देश में घोटाले की फेहरिस्त इतनी लंबी हो चुकी है कि थोड़ा सा रिश्वत मिल जाए तो दवा के लिए बीमार और इंटरनेट पर कुतुबमीनार बिक जाता है। मगर उत्तर प्रदेश इससे भी कहीं आगे निकल चुका है। यहां के बहराइच जिले में चंद सिक्कों की खनक के लिए मां की कोख का ही घोटाला हो गया।

ऑडिट के बाद जो जानकारी निकलकर आई है उसके मुताबिक यहां एक ऐसी महिला को योजना के तहत 1400 रुपये का भुगतान कर दिया, जो बीते 12 वर्षों से मां नहीं बनी है। जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग बहराइच में एक 60 साल की महिला को पांच महीने में 10 बार गर्भवती करार देता है। हालांकि मामले में अब जांच शुरू हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications