यूपी में लापता 350 पाकिस्तानी, लखनऊ में सबसे अधिक 34 लोग गायब
लखनऊ। भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव में उत्तर प्रदेश में 350 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों के लापता होने का मामला सामने आया है। पाकिस्तान के 350 से अधिक लापता पाकिस्तानी नागरिकों के मामले ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

पर्रिकर बोले, सर्जिकल स्ट्राइक 100 फीसदी परफेक्ट, मैं सीधा-साधा रक्षामंत्री नहीं हूं
स्थानीय पुलिस को नहीं जानकारी
आधिकारिक सूत्रों की मानें तो पिछले पांच सालों में कई पाकिस्तानी नागरिक यूपी में घूमने के इऱादे से आए थे वह लापता है। इन लोगों के बारे में या तो कोई जानकारी नहीं है या फिर ये लापता हैं।
स्थानीय खुफिया विभाग इन लोगों की तलाश में जुट गया है। वहीं इस मामले में गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्रा ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इस मामले को संवेदनशील कहते हुए इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
मोदी के मंत्री बोले, कभी-कभी ऐसा लगता है मुसलमान दूसरे दर्जे के नागरिक हैं
हालांकि उन्होंने कहा कि खुफिया विभाग की पड़ताल और जानकारी को संबंधित विभाग व अधिकारियों के साथ साझा किया गया है।
पीएम शरीफ से अलग भारत के साथ युद्ध को तैयार हैं जनरल शरीफ
जो पाकिस्तानी लोग गायब हैं उनमें से कई लोगों के बाहर जाने का रास्ता नहीं पता है। खुफिया विभाग का कहना है कि अकेले लखनऊ से 34 पाकिस्तानी लोग लापता हैं जिनकी तलाश नहीं हो सकी है।
लोग प्रक्रिया को पूरा नहीं कर रहे
डीजीपी हेडक्वार्टर के अधिकारी का कहना है कि हर वह पाकिस्तानी जो यूपी आता है उससे फॉर्म सी एलआईयू और आने जाने की जगह को दर्ज किया जाता है। लेकिन हमें पता चला है कि कुछ लोग इन प्रक्रियाओं को पूरा नहीं करते हैं।
गृह विभाग को मामले की जानकारी
वहीं इस पूरे मामले में गृह विभाग के आला अधिकारी का कहना है कि खुफिया विभाग के अधिकारी इस मुद्दे को बढ़ा रहे हैं जबकि इस मामले में चिंता करने की कोई बात नहीं है। हम मामले से पूरी तरह से अवगत हैं और जो भी कदम हैं उसे उठा रहे हैं।
इन जगहों पर लापता हैं लोग
अकेले लखनऊ में सबसे ज्यादा 34 पाकिस्तानी नागरिक लापता हैं, जबकि कानपुर में 29, बरेली मे 25, मेरठ में 22, वाराणसी में 14, मुरादाबाद में 17 व इलाहाबाद मे 5 पाकिस्तानी नागरिक लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications