गिरफ्तार विधायक अमनमणि त्रिपाठी पर है पत्नी की हत्या का आरोप, प्रेमिका के मर्डर केस में पिता काट रहे उम्रकैद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज की नौतनवा सीट से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी को पुलिस ने उनके 7 समर्थकों समेत गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी बिजनौर जिले में की गई। सीएम योगी के निर्देश पर अमनमणि के खिलाफ पुलिस ने महामारी एक्ट समेत आईपीसी की कई धाराओं के तहत कार्रवाई की है। अमनमणि लॉकडाउन के बीच पहाड़ों की सैर करने के लिए निकले थे। उनकी एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें वह बर्फबारी के बारे में भी पूछ रहे हैं। बता दें, अमनमणि त्रिपाठी अपने कारनामों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।

11 लोगों के काफिले के साथ जा रहे थे बद्रीनाथ
लॉकडाउन के बीच अमनमणि 11 लोगों के काफिले के साथ देहरादून से बद्रीनाथ और केदारनाथ जा रहे थे। रास्ते में चमोली बॉर्डर पर उन्हें रविवार रात रोक लिया गया, लेकिन बाद में उन्हें यूपी बार्डर पर लाकर छोड़ दिया गया। अमनमणि समेत 7 लोगों को सोमवार को बिजनौर में गिरफ्तार किया गया। उन पर लॉकडाउन के उल्लंघन में एफआईआर दर्ज कर ली गई। बिजनौर के एसपी ने कहा कि यूपी सरकार ने अमनमणि को उत्तराखंड जाने की अनुमति नहीं दी थी। वह अनावश्यक रूप से बाहर थे और उनके पास वैलिड पास भी नहीं था। इन लोगों को क्वारंटाइन किया जाएगा और टेस्ट किया जाएगा। कार्रवाई भी की जाएगी।

पिता अमरमणि काट रहे उम्रकैद की सजा
बता दें, पिता की राजनैतिक विरासत की बुनियाद पर विधानसभा की दहलीज पर पहुंचने वाले बाहुबली मंत्री रहे अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि त्रिपाठी का मुश्किलों से चोली दामन का नाता है। अमनमणि त्रिपाठी अपने पिता अमरमणि त्रिपाठी के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। पिता मधुमिता हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं तो बेटा भी अब अपने कारनामों के चलते गिरफ्तार हो गया है। पिता अमरमणि पर लखनऊ की लेखिका मधुमिता शुक्ला की हत्या का आरोप है।

पत्नी सारा की हत्या के आरोपी हैं अमनमणि त्रिपाठी
विधायक अमनमणि त्रिपाठी अपनी पत्नी सारा सिंह की हत्या के आरोपी हैं। यही नहीं आरोप है कि अपराध छिपाने के लिए अमनमणि ने इसे सड़क हादसे की शक्ल दे दी। अमनमणि त्रिपाठी की पत्नी सारा की कार हादसे में मौत को उनकी मां सीमा सिंह ने हत्या करार दिया। इसके बाद सीबीआई जांच हुई और उन्हें गिरफ्तार किया गया। फिलहाल जमानत पर बाहर हैं, लेकिन केस चल रहा है। पिता अमरमणि को जहां प्रेमिका की हत्या की सजा मिली है तो बेटे अमनमणि त्रिपाठी पर पत्नी की हत्या का आरोप है। इसके बाद भी बाहुबली त्रिपाठी परिवार की राजनीतिक हैसियत में कोई कमी नहीं दिख रही है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications