UP News: मेदांता ने जारी किया पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन का मेडिकल बुलेटिन, स्थिति में पहले से सुधार
यूपी की राजधानी लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराए गए पूर्व कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन की हालत में सुधार हो रहा है।
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन की हालत में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। तबियत खराब होने की वजह से उन्हें दो दिन पहले लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को मेदांता की तरफ से मेडिकल बुलेटिन जारी कर उनकी तबियत के बारे में जानकारी दी गई है।
मेदांता ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन
लखनऊ मेदांता के डायरेक्टर राकेश कपूर ने आशुतोष टंडन को लेकर एक मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। इसमें बताया गया है कि उनकी हालत में पहलेसे सुधार हुआ है लेकिन अभी भी उनको आक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ रही है। डॉक्टरों की एक उच्च स्तरीय टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी में लगी हुई है। और पल पल का अपडेट लिया जा रहा है।

राजनाथ व योगी ने ली थी हालत की जानकारी
इससे पहले लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने सोमवार को उनकी हालत की जानकारी ली। राजनाथ लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर आए हुए थे। आशुतोष टंडन के पिता लालजी टंडन को पूर्व पीएम और दिवंगत पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का करीबी माना जाता है। लखनऊ की सीट से जब अटल जी हटे उसके बाद लालजी टंडन को यहां की कमान सौंपी गई थी।
2013 में पहली बार बने विधायक
गौरतलब है कि आशुतोष टंडन को लोग गोपालजी टंडन के नाम से भी जानते हैं। लालजी टंडन के बेटे आशुतोष ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। साल 2013 में वह लखनऊ पूर्वी सीट पर उपचुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इससे पहले साल 2012 में हुए चुनाव में उन्होंने लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
योगी की पिछली सरकार में थे मंत्री
योगी सरकार के पहले कार्यकाल में टंडन के पास शहरी विकास, रोजगार और गरीबी उन्मूलन जैसे कई बड़े मंत्रालयों की जिम्मेदारी थी। साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में वह लखनऊ से तीसरी बार विधायक बने थे।












Click it and Unblock the Notifications