यूपी में डेंगू से हो रही मौतों को लेकर मायावती ने जताई चिंता, कहा- सरकार इस ओर जरूर ध्यान दे
लखनऊ, 09 सितंबर: उत्तर प्रदेश में डेंगू से हो रही मौतों को लेकर चिंता जताते हुए बसपा सु्प्रीमो मायावती ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पतालों में उचित चिकित्सा व्यवस्था की कमी के कारण उत्तर प्रदेश में डेंगू के प्रकोप के कारण कई लोगों की मौत हो रही है। बसपा प्रमुख ने योगी आदित्यनाथ सरकार इस ओर ध्यान देने की मांग की है। बता दें, प्रदेश के कई जिलों में डेंगू और वायरल बुखार अपना प्रकोप दिखा रहा है। फिरोजाबाद में डेंगू के डंक से 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। मथुरा, मैनपुरी और फर्रुखाबाद में भी डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं।

मायावती ने ट्वीट कर कहा- सरकार इस ओर जरूर ध्यान दे
मायावती ने गुरुवार को ट्वीट किया, ''यूपी में कोरोना महामारी के बीच डेंगू व अन्य रहस्यमयी बुखार आदि का प्रकोप भी यहां बड़ी तेजी से लगभग पूरे प्रदेश को अब अपने चपेट में ले रहा है, लेकिन सरकारी अस्पतालों में उचित व्यवस्था के अभाव में इनके मरीजों की काफी मौतें भी हो रही हैं, जो अति-चिन्तनीय। सरकार इस ओर जरूर ध्यान दे।''
यूपी के कई जिलों में डेंगू का प्रकोप
बता दें, प्रदेश के कई जिलों में डेंगू और वायरल बुखार अपना प्रकोप दिखा रहा है। फिरोजाबाद में डेंगू के डंक से 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। मथुरा, मैनपुरी और फर्रुखाबाद में भी डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो राहत की बात यह है कि मौत के आंकड़ों में काफी कमी आई है। डीजी हेल्थ डॉ. वेदव्रत सिंह के मुताबिक, डेंगू की पहचान होने के बाद इलाज की दिशा भी वही है। लिहाजा मौत के आंकड़ों में कमी आई है। लोग भी गंभीर हुए हैं, लिहाजा सही जगह इलाज हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications