लखनऊ न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

लखनऊ: विधानसभा के सामने शख्स ने खुद को लगाई आग, पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा पर लगाए आरोप

Google Oneindia News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के सामने एक शख्स अपने परिवार के साथ पहुंचा और आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने शख्स को दौड़कर पकड़ा और आग बुझाई। फिलहाल उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की मानों ने युवक करीब 30 प्रतिशत जल गया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि वह पद्मश्री अरूणिमा सिन्हा का जीजा ओम प्रकाश है।

man tried to set himself on fire in front of the assembly

कंपनी में भागीदारी के कारण हुआ हमला
मीडिया से बातचीत में ओम प्रकाश ने कहा कि मेरे ऊपर जानलेवा हमला हुआ। जब इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर की, तो सरोजनी नगर थाने के दिनकर वर्मा उस शिकायत को 107/16 की कार्रवाई में निस्तारित कर दे रहे हैं। ओम प्रकाश से कोई बयान नहीं लिया जा रहा है, क्योंकि अरुणिमा सिन्हा पद्मश्री हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उनके खिलाफ हमले की एफआईआर दर्ज की जाए, लेकिन सरोजनी नगर पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं है। अरुणिमा सिन्हा और उनके पति ने अरुणिमा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को हड़प लिया है, जिसमें वह भी 50 प्रतिशत के भागीदार हैं। इसी की जांच की वह गुहार लगा रहे हैं।

man tried to set himself on fire in front of the assembly

पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
अरुणिमा सिन्हा की बहन ने बताया कि 22 दिनों से लगातार सरोजनीनगर थाने का चक्कर लगा रहे है, लेकिन पुलिस कोई भी सुनवाई नहीं कर रही है। आरोप है कि बीते 25 दिन पहले कंपनी के पार्टनर अरुणिमा सिन्हा व गौरव वंशल ने पीड़ित ओम प्रकाश पर जानलेवा हमला भी करवाया था। पीड़ित का कहना है कि सरोजनीनगर पुलिस द्वारा मामले की सुनवाई न किए जाने पर उन्होंने पत्नी व 14 माह की बच्ची के साथ विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए विधानसभा के सामने आत्मदाह करने आए दंपति को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: वजीरगंज कोर्ट परिसर में धमाके का CCTV फुटेज आया सामनेये भी पढ़ें:- लखनऊ: वजीरगंज कोर्ट परिसर में धमाके का CCTV फुटेज आया सामने

Comments
English summary
man tried to set himself on fire in front of the assembly
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X