मजार पर पहुंचकर शख्स ने खुद को मारी गोली, चिल्लाकर कही थी ये बात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बिजली विभाग के लाइनमैन ने मजार पर जाकर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा कि लाइनमैन की हालत गंभीर बनी हुई है।

man shot himself due to depression in lucknow

जानकीपुरम में रहने वाले बिजली विभाग के लाइनमैन विनोद रावत मंगलवार को करीब 12 बजे थाना चौक इलाके के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में बनी मशहूर हरमन शाह बाबा की मजार पर पहुंचे। यहां विनोद ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर पर गोली मार ली। मामले की सूचना पर विनोद की पत्नी और बेटी भी ट्रामा सेंटर पहुंचीं।

जानकीपुरम निवासी 54 साल के विनोद रावत के परिवार में पत्नी, दो बेटी और एक बेटा है। बताया जा रहा है कि विनोद रावत डिप्रेशन से पीड़ित थे। डॉक्टर से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन वह मंदिर, मस्जिद और मजारों पर भी परिवार समेत जाते थे। मंगलवार को भी वह हरमन शाह बाबा की मजार पर पहुंचे और चिल्लाकर कहा- 'बाबा मुझे ठीक कर दो नहीं तो यहीं पर जान दे दूंगा'। इतना कहने के बाद विनोद ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मार ली। एसीपी चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि विनोद रावत के परिजनों के मुताबिक वह डिप्रेशन से पीड़ित थे। ट्रॉमा सेंटर में उनका चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+