अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की हत्या के बाद लगाई फांसी, बच्चों ने बयां किया खौफनाक मंजर

लखनऊ। राजधनी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस के डर से खुद फांसी के फंदे पर झूल गया और अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि पत्नी के अवैध संबंधों के शक में पति ने इस वारदात को अंजाम दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ के दौरान बच्चों ने पूरे घटनाक्रम का मंजर बयां किया तो पुलिसवालों के भी होश उड़ गए। पुलिस ने ही मृतका के मासूम बच्चों को संभाला है और उन्हें खाने पीने का सामान भी उपलब्ध कराया। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

man hangs himself after killed wife in lucknow

भाई को फोन कर दी थी आत्महत्या की जानकारी

जानकरी के अनुसार, ठाकुरगंज में घरेलू कलह से तंग आकर एक युवक ने पत्‍नी की गला दबाकर हत्‍या कर दी और खुद भी फांसी लगा ली। इससे पहले उसने अपने भाई को फोनकर आत्‍महत्‍या क‍िए जाने की जानकारी दी। दंपती के दो मासूम बच्‍चे भी हैं। यहां बरौरा हुसैनबाड़ी में रहने वाले गजेंद्र ने पत्नी रूबी की हत्या कर फांसी लगा ली। गजेंद्र मूलरूप से आगरा के रहने वाले थे और यहां किराए के कमरे में रहते थे। गजेंद्र ने अपने भाई को मंगलवार रात में फोन किया था और कहा था कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। बुधवार सुबह गजेंद्र के भाई ने ठाकुरगंज पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। पुलिस गजेंद्र के घर पहुंची तो वहां पति पत्नी के शव मिले।

पुलिस कर रही मामले की जांच

एडीसीडीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक, पति पत्नी में पहले से विवाद चल रहा था। घर में दो बच्चियां भी मौजूद थीं। पूछताछ में बच्चियों ने बताया है कि मंगलवार रात में माता पिता के बीच झगड़ा हुआ था। गजेंद्र टाइल्स लगाने का काम करता था। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच रही है। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पति पत्नी के बीच विवाद का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। आगरा से घरवालों के आने के बाद पूरा मामला स्पष्ट होगा। माना जा रहा है कि गजेंद्र ने गला दबाकर रूबी की हत्या की है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+