गोमती किनारे शख्स को मिले 2 अनोखे पत्थर, टॉर्च की रौशनी में दिखता है अद्भुत नजारा, तस्वीरें हुई Viral
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक शख्स को गोमती नदी के किनारे से दो अद्भुत पत्थर मिले हैं। इनमे से एक पत्थर को जब गर्म किया जाता है तो उसमे चुंबक चिपकने लगता है। वहीं दूसरे पत्थर बेहद ही अनोखा है, क्योंकि जब उसपर टॉर्च की सफेद रोशनी डाली जाती है वो अपना रंग बदलता है और किसी अंगार की तरह चमकने लगता है।
बता दें कि यह दोनों पत्थर लखीमपुर खीरी के मैगलगंज अंतर्गत धर्माखेड़ा निवासी मुकेश को मिले हैं। मुकेश को अलग-अलग तरह के पत्थरों को जमा करने का शौक है और वह करीब पिछले 10 वर्षों से पत्थरों को जमा करने का काम कर रहे हैं। वह गोमती किनारे और अन्य स्थानों से अलग-अलग रंग और आकार के पत्थर घर लाते हैं।

गोमती किनारे मिले अद्भुत पत्थर
मुकेश का कहना है कि यह पत्थर उन्हें गोमती नदी के किनारे पर मिला था। यह देखने में कुछ अलग लगे तो अपने शौक के तौर पर घर ले आए। इसकी खूबी के बारे में उन्हें बाद में पता चला। पत्थर का नाम क्या है, कौन सी धातु है, मुकेश को यह तो नहीं पता लेकिन इन पत्थरों को देखने के लिए कस्बे व पड़ोसी गांवों से लोग उनके घर पहुंच रहे हैं।

800 ग्राम का मैग्नेटिक पत्थर
आपको बता दें कि मुकेश के पास जो पत्थर हैं उनमे से एक पत्थर का वजन करीब 800 ग्राम है। यह पत्थर दिखने में तो साधारण लगता है, लेकिन गर्म करने पर इसकी खूबी पता चलती है। गर्म करते ही पत्थर चुंबक को पकड़ने लगता है। ऐसा क्यों होता है, इसका जवाब मुकेश के पास नहीं है। उसने कई लोगों को यह पत्थर दिखाया, लेकिन कोई इसकी वजह नहीं बता सका।

8 किलो का अनोखा रंग बदलता पत्थर
वहीं दूसरे पत्थर का वजन करीब 8 किलो है। इस पत्थर की खूबी यह है कि अगर पत्थर से सटाकर टार्च की रोशनी लगाई जाती है, तो पत्थर दहकते अंगारे की तरह नजर आता है। इस पत्थर का रंग दूधिया है। टार्च की रोशनी में इसका रंग लाल और सुनहरा हो जाता है। इस पत्थर को देखने अब तक कई लोग पहुंच चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications